मनोरंजन

हीरों का हार पहन इस कदर इतराईं हिना खान, बोल्ड लुक में दिखा दिलकश अंदाज

Rounak Dey
18 Jun 2022 11:17 AM IST
हीरों का हार पहन इस कदर इतराईं हिना खान, बोल्ड लुक में दिखा दिलकश अंदाज
x
फिर से लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) अब अपने आइकॉन अवार्ड की तस्वीरें शेयर कर रही है। हिना खान उन हसीनाओं में से हैं, जो अपने लुक और फैशन सेंस के लिए हर तरफ से चर्चे में रहती हैं। अदाकारा के इसी स्टाइल के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। हिना खान अपने कातिलाना अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। हिना अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हिना खान की अब एक बार फिर से लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही हैं। इन तस्वीरों में हिना खान बेहद बोल्ड नजर आ रही हैं।




हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्हें ब्लैक कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस में देखा जा रहा हैं। हिना खान ने इसके साथ ही सिल्वर कलर कि ज्वेलरी भी पहनी हैं। अपने कंप्लीट लुक के लिए हिना ने न्यूड मेकअप किया हैं और बालों का बन बनाया है। जिसमें वह बेहद बोल्ड लग रही हैं।

इन तस्वीरों में हिना ने कई अलग-अलग पोज दिए हैं। हिना ने अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दिवाना बना दिया हैं। अब फैंस को हिना का ये लुक खूब पसंद आ रहा हैं। हिना की इन तस्वीरों में कुछ ही घंटों में लाखों लाइक्स आ चुकी है। वहीं फैंस ने कमेंट करते हुए हिना की तारीफ की हैं। फैंस के साथ कई सेलेब्स ने भी तारीफ की हैं।



Next Story