Hina Khan ने अपने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने पर, फैमिली के साथ Cake कटिंग करके किया सेलिब्रेट...देखें शानदार VIDEO

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर 1 करोड़ फॉलोअर्स पूरे होने की खुशी में फैमिली और बॉयफ्रेंड के साथ इस खुशी पर सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में हिना खान की पूरी फैमिली और उनके ब्वॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल को गले लगाते हुए नजर आ रही हैं. वायरल हो रहे वीडियो में हिना खान बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. हिना खान का यह वीडियो फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं.
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- मेरा सपोर्ट सिस्टम, डिफेंस मेकेनिज्म, प्यार का पावरहाउस, मेरा प्यार. मैं आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत- बहुत धन्यवाद करती हूं. साथ ही इस पोस्ट को हैशटैग के साथ शेयर किया है.
बता दें कि हिना खान ने टीवी की दुनिया में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से दमदार पहचान बनाई. इसके बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' और 'बिग बॉस 13' जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाती दिखाई दीं. टीवी की दुनिया में संस्कारी बहू का किरदार निभाने के बाद एक्ट्रेस ने 'कसौटी जिंदगी की' में कोमोलिका का रोल भी बखूबी निभाया था. टीवी के बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में फिल्म 'हैक्ड' के जरिए अपना कदम रखा और इस फिल्म के जरिए भी उन्होंने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. हाल ही में हिना खान बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में सीनियर कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं थीं.





