मनोरंजन

पिंक लहंगा में दुल्हन बनी हिना खान, क्या जल्द होने वाली शादी?

Triveni
3 March 2021 5:31 AM GMT
पिंक लहंगा में दुल्हन बनी हिना खान, क्या जल्द होने वाली शादी?
x
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस हिना खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में हिना खान बिल्कुल नई-नवेली दुल्हन की तरह सजी-धजी नजर आ रही हैं। हिना खान के इस वीडियो को अब तक 90 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के बैकगाउंड में हिना खान ने फिल्म 'लैला मजनू' (Laila Majnu) का 'लैला' सॉन्ग प्ले किया हुआ है। वीडियो को देखने के बाद कई फैंस कमेंट करके पूछ रहे हैं कि क्या वो जल्द ही शादी करने का मन बनाने वाली हैं?


Next Story