अन्य

जमी हुई नदी में डूबी महिला की तेज रफ्तार कार, 'मौत' को सामने देख लेने लगी सेल्फी

Neha Dani
20 Jan 2022 5:03 AM GMT
जमी हुई नदी में डूबी महिला की तेज रफ्तार कार, मौत को सामने देख लेने लगी सेल्फी
x
कनाडा में गुरुवार को अधिकतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

एक महिला की कार जमी हुई नदी में फंस गई और डूबने लगी। लेकिन इससे पहले कि उसकी गाड़ी पूरी तरह से डूबती महिला किसी तरह कार के ऊपर चढ़कर इस एक्सीडेंट की सेल्फी लेने में कामयाब हो गई। महिला ड्राइवर पर कनाडाई पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने का आरोप लगाया है। खबरों में आई तस्वीर में महिला अपनी पीली गाड़ी के ऊपर खड़ी होकर सेल्फी लेती हुई दिख रही है।

उसकी कार ओटावा के मनोटिक की रिड्यू नदी में फिसल गई थी। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक बर्फीली नदी में डूबती कार के ऊपर खड़ी महिला जब मजे से सेल्फी ले रही थी तब आसपास मौजूद स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए हाथ-पांव मार रहे थे। आखिर में रस्सी से बांधकर एक नाव के सहारे उसे नदी के विशालकाय छेद में डूबने से बचाया गया। जब तक नाव महिला के पास पहुंची तब तक उसकी कार लगभग पूरी तरह डूब चुकी थी और उसकी सिर्फ छत दिखाई दे रही थी।
सैर-सपाटे के लिए बर्फ पर घूमना खतरनाक
रिपोर्ट के अनुसार कार अभी भी वहीं पर डूबी हुई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सैर-सपाटे के लिए बर्फ घूमना खतरनाक हो सकता है। सोशल मीडिया के पर इस एक्सीडेंट के वीडियो शेयर करने वाले लोगों के अनुसार एक समय पर महिला ड्राइवर ने बोली, 'ओह.. मुझे लगता है कि मैं इस पर चल सकती हूं।' एक चश्मदीद ने ट्विटर पर बताया कि उसने देखा कि महिला बेहद तेज गति से उसके पीछे से गुजरी।
कनाडा में अक्सर नदी पर चलती हैं कार
जब उसने देखा कि महिला की कार बर्फ में फंस कर डूब रही है तो उसे बिल्कुल भी आश्चर्य नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में कार को तेजी से जमी हुई नदी पर चलते हुए देखा जा सकता है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह हादसा कार के फिसलने से हुआ या तेज रफ्तार के कारण। महिला पर पुलिस ने आरोप लगाए हैं लेकिन कनाडा में बर्फ पर गाड़ी चलाना अवैध नहीं है क्योंकि अक्सर सर्दियों में ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है।
सर्दियों में कनाडा का तापमान -19 डिग्री सेल्सियस
पुलिस ने कहा कि नदी का यह हिस्सा दूसरे क्षेत्र की तुलना में बेहद पतला है। साल के इस समय बर्फ की स्थिति अप्रत्याशित हो सकती है। ओटावा पुलिस सर्विस निवासियों को बर्फ से दूर रहने की सलाह देती है। कनाडा इस वक्त भयानक सर्दियों का सामना कर रहा है। कनाडा में गुरुवार को अधिकतम तापमान -11 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Next Story