मनोरंजन

अरे ये क्या? हिना खान के पिता का निधन, सदमे में एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम, फैंस हैरान

jantaserishta.com
25 April 2021 9:01 AM IST
अरे ये क्या? हिना खान के पिता का निधन, सदमे में एक्ट्रेस ने उठाया ये कदम, फैंस हैरान
x

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपने पिता असलम खान को खोया है. उनके पिता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ था. हिना खान उस दौरान अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट की वजह से शहर से बाहर थीं. उनके पिता की निधन की खबर सुनने के बाद उनके फैंस दुख जताया और सोशल मीडिया के जरिए हिना खान को सपोर्ट किया.

पिता असलम खान के जाने हिना खान टूट गई हैं और वह दुख के इस वक्त में कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान कर चुकी हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है. उन्होंने इस दुख की घड़ी में उन्हें और उनके परिवार को सांत्वना देने वाले दोस्तों और फैंस का भी आभार जताया है.
यहां देखिए हिना खान का बयान-
टीम संभालेगी सोशल मीडिया अकाउंट
हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा,"मेरे प्रिय पिता असलम खान 20 अप्रैल 2021 को हमे छोड़कर जन्नत में चले गए. मैं उस हर एक शख्स का आभार जताती हूं जिन्होंने इस दुख की इस घड़ी में मुझे और मेरे परिवार को सांत्वना दी. इस दौरान मैं और मेरा परिवार इस क्षति के दुख में है, मेरे अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए मेरी टीम सोशल मीडिया अकाउंट संभालेगी. आपके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद."




पिता के निधन से टूट गया परिवार
बता दें कि हिना के पिता के निधन से पूरा परिवार टूट गया है. हिना खान पिता के निधन के वक्त कश्मीर में थीं, लेकिन जैसे ही उन्हें अपने पिता की खबर मिली वह तुरंत मुंबई लौट आईं. एयरपोर्ट पर हिना को स्पॉट किया गया और वह काफी भावुक थीं. हिना अपने पिता के बेहद करीब भी थीं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story