मनोरंजन

अरे इस एक्टर ने ये क्या कर दिया? बर्थडे पर न्यूड फोटो शेयर करके उड़ा दिए सबके होश

jantaserishta.com
4 Nov 2020 12:52 PM IST
अरे इस एक्टर ने ये क्या कर दिया? बर्थडे पर न्यूड फोटो शेयर करके उड़ा दिए सबके होश
x

भारत के आयरन मैन मिलिंद सोमन आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं. 90s में जवां दिलों की धड़कन रहे मिलिंद सोमन आज भी कई फैन्स के सपनों के राजकुमार बने हुए हैं. 55 का होने के बाद भी मिलिंद एकदम फिट हैं और लोगों को फिटनेस गोल्स देते रहते हैं. अब मिलिंद ने अपने बर्थडे को एक बोल्ड ट्विस्ट दे दिया है.

मिलिंद सोमन इन दिनों गोवा में पत्नी अंकिता कोंवर संग समय बिता रहे हैं. ऐसे में बीच पर रनिंग करते हुए उन्होंने अपना एक फोटो शेयर किया है. फोटो में ट्विस्ट ये है कि मिलिंद उसमें न्यूड हैं. जी हां, मिलिंद अपने जन्मदिन पर भगवान के दिए बर्थडे सूट में बीच पर रनिंग एन्जॉय कर रहे हैं.

इस फोटो को शेयर करते हुए मिलिंद सोमन ने लिखा, 'मुझे हैप्पी बर्थडे. #55.' इसके साथ उन्होंने बताया कि उनका ये फोटो पत्नी अंकिता कोंवर ने खींचा है. मिलिंद का ये फोटो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. वो एक्टर को कमेंट सेक्शन में जन्मदिन की बधाई देने के साथ उनकी तारीफ भी कर रहे हैं.

वहीं मिलिंद की पत्नी अंकिता कोंवर ने गोवा में मिलिंद संग बिताए समय की फोटो शेयर की है. इन फोटोज में अंकिता और मिलिंद घास पर लेटे हुए हैं. अंकिता ने कैप्शन लिखा, 'उस इंसान को जन्मदिन मुबारक जिसके पास मेरा दिल और मेरी आत्मा है. मैं अपने अस्तित्व के हर कण से तुम्हें प्यार करती हूं. मैं तुम्हें हर दिन सेलिब्रेट करती हूं.'

बता दें कि मिलिंद सोमन भारत के टॉप मेल मॉडल्स में से एक रहे हैं. उनके हैंडसम लुक्स और मस्कुलर बॉडी पर कई फैन्स फिदा रहे हैं. मिलिंद ने टीवी पर सिंगर अलीशा चिनॉय के गाने मेड इन इंडिया से एंट्री की थी. मेड इन इंडिया के म्यूजिक वीडियो में मिलिंद को देखने के बाद लोग उनके दीवाने हो गए थे.

मॉडलिंग के साथ-साथ मिलिंद ने एक्टिंग भी की है. वह टीवी शो कैप्टेन व्योम में नजर आए थे. ये उनका सबसे पॉपुलर शो था. साथ ही मिलिंद ने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई हुई है. उन्होंने 16 दिसम्बर, बाजीराव मस्तानी, शेफ, भेजा फ्राई संग अन्य में काम किया है. मिलिंद सोमन को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है.

इन सबके अलावा मिलिंद सोमन अपने अफेयर्स के लिए भी चर्चा का सबब बनते रहे हैं. हालांकि साल 2018 में उन्होंने अंकिता कोंवर से शादी कर ली थी. इस शादी को लेकर भी काफी बातें बनी थीं और मिलिंद को ट्रोल भी किया गया था. इसका कारण था मिलिंद और अंकिता के बीच 26 साल का ऐज गैप. लेकिन इस जोड़ी ने हमेशा ट्रोल्स का सामना हंसते हुए किया है.

Instagram पर यह पोस्ट देखें

Walking into autumn 🍂 . . . #reelitfeelit #reelsinstagram #autumnvibes🍁 #newj

को Milind Usha Soman (@milindrunning) द्वारा साझा की गई पोस्ट

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story