मनोरंजन

इधर-TMKOC का यह एक्टर भी कर रहा वापसी

Mohammed Raziq
9 May 2024 1:00 PM IST
इधर-TMKOC का यह एक्टर भी कर रहा वापसी
x
मुंबई : कई सालों से धूम मचा रहे सब टीवी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के ‘टप्पू’ उर्फ राज अनादकत अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। भले ही उन्हें शो छोड़े लंबा समय हो चुका है, लेकिन उनका आकर्षण आज भी कायम है। उनका नाम कई दफा TMKOC में ‘बबीताजी’ का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता से जुड़ चुका है। यहां तक कि हाल ही में उनकी सगाई की खबरें भी खूब फैली थीं, लेकिन ये अफवाह निकली।
अब राज के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। खबर है कि राज जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उन्होंने TMKOC छोड़ने के बाद कोई दूसरा शो नहीं किया था। राज ने वापसी की जानकारी खुद शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर नए शो का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। बता दें कि ये हिंदी शो नहीं, बल्कि गुजराती शो होगा जो GEC चैनल पर ऑन एयर होने जा रहा है।
राज ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में बताया कि वे सना शेख संग रोमांस करते दिखेंगे। राज ने कहा कि मैं एक नए सफर के लिए बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। मुझे पता है कि लोग मुझे देखने का काफी समय से इंतजार कर रहे थे। अपकमिंग शो में मैं लीड एक्टर के रोल में रहूंगा।
Next Story