मनोरंजन

सोनम कपूर के इन फोटो पर उनके पति आनंद आहूजा ने किया मजेदार कॉमेंट

Shiddhant Shriwas
8 Sept 2021 10:00 AM IST
सोनम कपूर के इन फोटो पर उनके पति आनंद आहूजा ने किया मजेदार कॉमेंट
x
सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपना एक फोटोशूट शेयर किया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। रीसेंटली उन्होंने अपना एक फोटोशूट शेयर किया। इसमें सोनम कपूर के लंदन वाले घर का इंटीरियर दिखाया गया है। सोनम खूबसूरत से काउच पर जूते पहने खड़ी दिख रही हैं। उनका ये शूट Architectural Digest India के लेटेस्ट एडिशन के लिए है। सोनम के फोटो पर उनके पति आनंद आहूजा ने मजेजार कॉमेंट किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके सोफे की कीम 18 लाख रुपये है।

कमर पर हाथ रखकर खड़ी हैं सोनम
तस्वीर में सोनम पर्पल ड्रेस के साथ ब्लैक बूट्स पहने हैं। वह कमर पर हाथ रखकर टील और ब्लू 'Camaleonda' सोफा पर खड़ी हैं। Mario Bellini के इस थ्रीसीटर काउच की कीमत करीब 18 लाख है। सोनम के इस शूट पर कई लोगों ने कॉमेंट्स किए हैं लेकिन उनके पति आनंद आहूजा के कॉमेंट ने सबक ध्यान खींचा।


सोनम कपूर ने बोला सॉरी
सोनम के फोटो पर आनंद आहूजा ने लिखा है, अब जब भी मैं इस काउच पर बैठूंगा, यह फोटो हमेशा मेरे दिमाग में आएगी। इस पर सोनम ने जवाब दिया है, हाहाहा, सॉरी मैं नए काउच पर खड़ी हो गई।
लंदन वाले घर का फोटोशूट
सोनम ने कैप्शन में लिखा है, पहले मैं अपने घर और ऑफिस को दिखाने में नर्वस थी। लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ कि मैं काबिल लोगों के साथ हूं। अब मैं हमारे घर की इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करके एक्साइटेड हूं, इनको खूबसूरती से दिखाया गया है।
लंबे वक्त बाद इंडिया आई हैं सोनम
सोनम कपूर अपनी बहन रिया की शादी के पहले इंडिया आई थीं। इस फंक्शन में उनके पति आनंद आहूजा भी शामिल हुए थे। सोनम अभी अपने पेरेंट्स के घर पर ही हैं। बीते दिनों रिपोर्ट्स थीं कि उनके पति आनंद मुंबई में घर की तलाश कर रहे हैं।


Next Story