मनोरंजन

बेबस पिता: बेटे के बर्थडे पर इमोशनल हुए करण मेहरा, दिल छू लेगा ये पोस्ट

Neha Dani
15 Jun 2022 7:41 AM GMT
बेबस पिता: बेटे के बर्थडे पर इमोशनल हुए करण मेहरा, दिल छू लेगा ये पोस्ट
x
गौतम रोडे से लेकर युविका चौधरी सहित तमाम सिलेब्स ने काविश को बर्थडे विश किया है।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम करण मेहरा इस समय भले ही अपने बेटे काविश से दूर हैं, लेकिन उन्होंने इसके बावजूद बेटे का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। उन्होंने अकेले ही खुद से केक काटा और बर्थडे सॉन्ग गाया। इस दौरान उनके मन में बस एक ही ख्वाहिश थी कि काश काविश उनके साथ होता! उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जो वायरल हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बेटे को एक मैसेज भी दिया है कि कोई भी उसे दूर नहीं कर सकता है और जल्द ही वो उनके पास होंगे।

करण मेहरा (Karan Mehra) की वाइफ निशा रावल (Nisha Rawal) इस समय बेटे काविश (Kavish) को लेकर सेपरेट रह रही हैं। उन्होंने पिछले साल करण पर घरेलू हिंसा और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के गंभीर आरोप लगाए थे। निशा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसकी वजह से करण को जेल जाना पड़ा था। वहीं, करण ने भी निशा पर धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उनके जाने के बाद एक गैर मर्द घर में 11 महीनों से रह रहा है। वो अपने बीवी-बच्चों को छोड़कर उनके घर में घुसा हुआ है। करण ने ये भी कहा था कि वो किसी भी हाल में बेवफाई साबित करके रहेंगे।
'हार नहीं मानूंगा काविश'


इस वीडियो में Karan Mehra केक काटते दिखाई दे रहे हैं, जिसमें हैप्पी बर्थडे काविश (Kavish Birthday) लिखा हुआ है। केक काटते-काटते करण अपने बेटे के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गा रहे हैं। वो कहते हैं, 'काश मैं उसको ये खिला सकता। पिछला बर्थडे भी मिस हो गया था। ये वाला बर्थडे भी मैं उसके साथ नहीं मना रहा हूं। लेकिन डैडी तुमसे बहुत प्यार करते हैं।' ऐक्टर ने कैप्शन में लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे लिटिल काविश। डैडी तुम्हें पागलों की तरह मिस करते हैं, लेकिन लड़ाई अभी जारी है और तुम्हें हारूंगा नहीं। थोड़ा-सा और इंतजार करो और कोई भी.. कोई भी तुम्हें मुझसे दूर नहीं रख सकता है। ढेर सारा प्यार।'
करण के पोस्ट ने छुआ सभी का दिल
काविश इस सेलिब्रेशन में मौजूद नहीं था, क्योंकि वो अपनी मां निशा के साथ रहता है। करण जिस तरह से बेटे की मौजूदगी के बिना ही उसकी खुशी का हिस्सा बने, उसने सभी का दिल छू लिया है। उनके पोस्ट पर कई जानी-मानी हस्तियों ने कॉमेंट किया है। गौतम रोडे से लेकर युविका चौधरी सहित तमाम सिलेब्स ने काविश को बर्थडे विश किया है।


Next Story