मनोरंजन

कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट पर उतरीं हेली शाह, ग्रे गाउन पहनकर एक्ट्रेस ने मचाई तबाही

Neha Dani
19 May 2022 6:13 AM GMT
कांस फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कारपेट पर उतरीं हेली शाह, ग्रे गाउन पहनकर एक्ट्रेस ने मचाई तबाही
x
फैंस अब हेली शाह की कांस फिल्म फेस्टिवल से आई इन तस्वीरों को देखने के बाद नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

'कांस फिल्म फेस्टिवल' की हर अपडेट को जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फेस्टिवल को लेकर गहमागहमी शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब बॉलीवुड और टीवी सितारे भी 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में धमाकेदार एंट्री करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही टीवी एक्ट्रेस हेली शाह ने अपना 'कांस फिल्म फेस्टिवल' डेब्यू किया है। 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर हेली शाह ने जमकर अपने हुस्न की बिजलियां गिराई हैं। हेली शाह को 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का तो ठिकाना ही नहीं है। तो चलिए आपको दिखाते है हेली शाह का 'कांस फिल्म फेस्टिवल' से वायरल हुआ धमाकेदार लुक।






'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर हेली शाह ने धमाकेदार एंट्री मारी है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह हेली शाह मीडिया के आगे जमकर पोज देती नजर आ रही हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि हेली शाह के 'कांस फिल्म फेस्टिवल' लुक की तुलना हिना खान से कर रहे हैं। क्योंकि ग्रे कलर के गाउन में ही पहली बार हिना खान ने भी 'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर तबाही मचाई थी। इसी वजह से कई फैंस का ये मानना है कि हेली ने हिना का लुक कॉपी किया है।

'कांस फिल्म फेस्टिवल' के रेड कार्पेट पर हेली शाह डिजाइनर गाउन पहनकर पहुंची थीं। ग्रे कलर के इस गाउन के साथ हेली शाह ने लाइट मेकअप किया और उनका लुक थोड़ा सा देसी नजर आया। सोशल मीडिया पर हेली शाह की ये तस्वीरे अब देखते ही देखते वायरल होने लगी हैं। 'कांस फिल्म फेस्टिवल' में पहली बार एंट्री करने वाली हेली शाह ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। फैंस अब हेली शाह की कांस फिल्म फेस्टिवल से आई इन तस्वीरों को देखने के बाद नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।


Next Story