मनोरंजन

हेइडी मोंटाग: पिछले डेढ़ साल से सिर्फ जानवरों के कच्चे मांस खाकर जिन्दा है ये मशहूर एक्ट्रेस

Soni
17 March 2022 9:54 AM GMT
हेइडी मोंटाग: पिछले डेढ़ साल से सिर्फ जानवरों के कच्चे मांस खाकर जिन्दा है ये मशहूर एक्ट्रेस
x

दुनिया में सभी लोगों में खाने को लेकर अपनी एक टेस्ट हैं। जहां कुछ लोगों को शाकाहारी खाना पसंद है तो कईयों को मांसाहारी। लेकिन अगर हम ये कहें कि किसी महिला को कच्चा मांस खाना पसंद है तो आप एक मिनट के लिए सोचने लगेंगे। फेमस सिंगर और एक्टर हेइडी मोंटाग (Heidi Montag) ने खुद इस बारे में खुलासा किया कि वे पिछले डेढ़ साल से सिर्फ कच्चा मांस खा रही है। एक्ट्रेस को गुरुवार को लॉस एंजिल्स में कच्चे बाइसन हार्ट खाते हुए देखा गया।



मोंटाग नए और अलग आहार की खोज कर रही है क्योंकि वह प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हैं। चौंक गए न, जी हां अमेरिकी सिंगर और एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा, "मुझे नई चीजों की कोशिश करना बहुत पसंद है! मुझे नए डाइट को फॉलो करने में बहुत दिलचस्पी रही है।" मोंटाग ने लोगों को बताया कि "जानवरों के बॉडी पार्ट्स में बहुत पौष्टिक चीजें मौजूद हैं। रॉ लीवर (raw liver) खाने से पोषक तत्व आपको मिल सकते हैं।" मोंटाग ने स्वीकार किया कि "मुझे सुशी खाना पसंद है।" उन्होंने कहा कि, "मैं डेढ़ साल से अधिक समय से प्रेग्नेंट होने की कोशिश कर रही हूं और इसके लिए मैं अलग-अलग चीजों को आजमाने को तैयार हूं।" एक्ट्रेस ने कहा कि मैं बैग में कच्चा मांस लेकर चलती हूं और इससे मुझे काफी फायदा भी हुआ है। इन डाइट्स के जरिए मुझमें बहुत अधिक ऊर्जा, स्पष्टता, बढ़ी हुई कामेच्छा, और पुराने दर्द में समग्र सुधार हो रहा है। वह कहती हैं कि "हार्ट एंड सॉयल से जिसने मेरे मासिक धर्म में सुधार किया है।" मोंटाग ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह कच्चे जिगर के साथ-साथ बैल के अंडकोष को खाते हुए नजर आई थीं। अमेरिकी टेलीविजन हस्ती जो 4 साल के बेटे गनर स्टोन की मां है। रिपोर्ट्स की माने तो पिछले अगस्त से वह अपनी प्रजनन क्षमता बढ़ाने के तरीकों की खोज कर रही हैं।

Next Story