मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर सुन फूट-फूट कर रोई ये नन्ही फैन, देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-

Tara Tandi
2 Sept 2021 5:50 PM IST
अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचाया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की खबर ने परिवार और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ फैंस को भी गहरा सदमा पहुंचाया है। सिद्धार्थ के फैंस सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें शेयर करके इमोशनल होते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस बीच हाल ही में एक्टर की एक फैन का वीडियो इंटरनेट पर ताबड़तोड़ वायरल होता दिखाई दे रहा है। ये लड़की सिद्धार्थ के निधन की खबर पाकर बिलखते हुए दिख रही है। इसके साथ ही कैमरे के सामने सभी से ये कहती नजर आ रही है कि सिडनाज कभी नहीं मर सकते।

नहीं मर सकते सिडनाज

ये लड़की खुद को सिद्धार्थ शुक्ला की बड़ी फैन बता रही है। वीडियो में रोते हुए ये लड़की लोगों ने रिक्वेस्ट करती दिख रही है कि 'प्लीज कोई ये मत कहो कि सिद्धार्थ शुक्ला नहीं रहे, सिद्धार्थ और सिडनाज कभी नहीं मर सकते। हम फैंस उन्हें हमेशा जिंदा रखेंगे'। रोते हुए ये लड़की बता रही है कि उसकी जिंदगी में सिद्धार्थ क्या मायने रखते थे। इस फैन ने शहनाज गिल को लेकर भी बात की है। यहां देखें वायरल हो रहा ये वीडियो-


हार्ट अटैक से निधन

बता दें कि गुरुवार को सिद्धार्थ के निधन की खबर आई थी। बताया जा रहा है कि उनकी मौत मैसिव हार्ट अटैक के कारण हुई है। डॉक्टर की मानें तो जब सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल लाते ही मृत घोषित कर दिया गया था। इस दिल तोड़ देने वाली खबर पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है। सिद्धार्थ ने 40 की उम्र में कूपर अस्पताल में आखिरी सांस ली।

Next Story