मनोरंजन

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की मौत की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस भी मौजूद

jantaserishta.com
2 Sept 2021 1:37 PM IST
स‍िद्धार्थ शुक्‍ला की मौत की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम, पुलिस भी मौजूद
x

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला (Sidharth Shukla) का आज सुबह द‍िल का दौरा पड़ने से न‍िधन (Sidharth Shukla dies of heart attack) हो गया है. वह स‍िर्फ 40 साल के थे. अस्‍पताल प्रशासन का कहना है कि एक्‍टर की मौत हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही हो चुकी है. वहीं पुल‍िस इस पूरे मामले में क‍िसी तरह के फाउल प्‍ले होने की बात से इंकार कर रही है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार सि‍द्धार्थ का शव बीएमसी के कूपर अस्‍पताल में है और अस्‍पताल के अनुसार सिद्धार्थ की मौत हार्ट अटैक से हुई है. कूपर अस्पताल के डॉक्टर निरंजन ने सिद्धार्थ की जांच की थी और करीब 10 बजकर 30 मिनट पर उन्हें डेथ बिफोर अराइवल घोषित किया था.

पुलिस के अनुसार इस पूरे मामले में कोई फाउल प्ले सामने नहीं आया है. सिद्धार्थ शुक्ला के मामले में बीएमसी हेल्थ विभाग की टीम कूपर अस्पताल पहुंची है और इस मामले में कूपर अस्पताल के डीन से पूरी जानकारी ले रही है. कूपर अस्पताल के डीन ने बताया कि जब सिद्धार्थ को अस्पताल लाया गया था तो उनकी पहले ही मौत हो गयी थी. आगे पुलिस को सूचना दी गई है क‍ि वो बॉडी का पंचनामा करेंगे और उसके बाद आगे मेडिकल प्रोसेस के तहत पोस्ट मार्टम वगैरह किया जाएगा. कूपर अस्पताल के डॉक्टर शिवकुमार पोस्ट मोर्टम करने वाले हैं.

अस्पताल में एडमिट होने से पहले ही मौत हुई है इसीलिए पुलिस को सूचित किया गया है. डीसीपी के अनुसार स‍िद्धार्थ की मौत कैसे हुई है ये अभी कहना मुश्किल है, मेडीकल और पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और सिद्धार्थ के साथ रहने वालों के बयान भी लिये जाएंगे, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

स‍िद्धार्थ शुक्‍ला टीवी शो बाल‍िका वधु से सुपरह‍िट हुए थे. इसके अलावा वह कई सीरियल्‍स में नजर आए. स‍िद्धार्थ बिग बॉस 13 के व‍िजेता रह चुके हैं. हाल ही में वह वेब शो 'ब्रॉकन बट ब्‍यूटीफुल 3' में नजर आए थे. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को हुआ था. उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया था. और बाद में आरबीआई में सिविल इंजीनियर नौकरी भी की थी. साल 2005 में उन्होंने 'वर्ल्ड बेस्ट' मॉडल कंपीटिशन में हिस्सा लिया था. ये कंपीटिशन तुर्की में हुआ था. वह पहले भारतीय और एसियन थे जिन्होंने ये टाइटल जीता था. इस कंपीटिशन में लेटिन अमेरिका और यूरोप से लोग आए थे.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story