मनोरंजन
सुर्खियों में फिर आए! मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, बांद्रा में एक साथ आए नजर, वायरल हुआ VIDEO
Rounak Dey
13 Feb 2021 12:15 PM IST

x
मलाइक इन दिनों ऐक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा पिछले काफी समय से अपनी लव-लाइफ को लेकर खूब चर्चा में हैं। मलाइक इन दिनों ऐक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। पिछले दिनों मलाइका और अर्जुन एकसाथ आउटिंग पर नजर आए।
मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो इस वक्त सुर्खियों में छाया है, जिसमें उनके साथ अर्जुन कपूर भी नजर आ रहे हैं। दोनों बांद्रा में साथ-साथ नजर आए। वहां मीडिया से जुड़े लोग भी मौजूद थे। इस वीडियो में अर्जुन मलाइका को उनकी कार तक पहले पहुंचाते हैं और फिर अपनी कार की तरफ बढ़ते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को देख जहां कुछ फैन्स ने अर्जुन के केयरिंग होने को लेकर उनकी तारीफें की हैं, वहीं कइयों ने एक बार फिर से उनके उम्र की अंतर पर कॉमेंट्स करना शुरू कर दिया है। कुछ ने इन्हें क्यूट कपल बताया है तो कुछ इस जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बता रहे हैं। कुछ ने तो अर्जुन को अपने लिए दूसरी कुंवारी लड़की ढूंढने की सलाह भी दे है। कुछ ने उन्हें ट्रोल करने वालों को नसीहत दी है कि यदि दोनों खुश हैं एक-दूसरे के साथ तो उन्हें खुश रहने दो और उन्हें टैग करने से उनको कुछ फर्क नहीं पड़ेगा।
Next Story





