मनोरंजन

हाथ में हथौड़ा लिए जबरदस्त एक्शन करते नजर आए :रणबीर कपूर

Rounak Dey
11 Jun 2023 3:06 PM GMT
हाथ में हथौड़ा लिए जबरदस्त एक्शन करते नजर आए :रणबीर कपूर
x
प्री-टीजर रिलीज हो चुका है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | रणबीर कपूर को ज्यादातर फिल्मों में रोमेंटिक,कॉमेडी और इमोशनल रोल प्ले करते हुए देखा गया हैं, लेकिन इस बार उनके फैंस उन्हे एकदम अलग अंदाज में देखेंगे। जी हां, रणबीर की अपकिंग फिल्म ‘एनिमल’ का प्री-टीजर रिलीज हो चुका है।
‘एनिमल’ का प्री-टीजर वीडियो मेकर्स ने रविवार को शेयर किया है। प्री-टीजर वीडियो में रणबीर कपूर लंबे बाल, घनी दाढ़ी, चेहरे पर चोट के निशान और बाजू से निकलते खून के साथ हाथ में हथौड़ा लिए खूंखार अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। टीजर देख कर पता लगाया जा सकता है कि, रणबीर एक पंजाबी का किरदार निभा रहे हैं।
फिल्म के राइटर और डायरेक्टर रणदीप रेड्डी वांगा है। फिल्म को भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और मुराद खेतानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आने वाली हैं। इनके अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी होंगे। इससे पहले फिल्म की शूटिंग गुड़गांव के पटौदी हाउस में हुई थी। जहां से अनिल कपूर और रणबीर कपूर का लुक लीक हुआ था। बता दें कि इससे पहले फिल्म की शूटिंग मनाली में शुरू हुई थी।
Next Story