मनोरंजन

ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी को घर लेकर पहुंचे ये

SANTOSI TANDI
30 March 2024 6:00 AM GMT
ढोल-नगाड़ों के साथ बेटी को घर लेकर पहुंचे ये
x
पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शुक्रवार (28 मार्च) को अपनी नवजात बिटिया को लेकर घर पहुंचे। ढोल नगाड़ों के साथ अस्पताल से जच्चा-बच्चा और मुख्यमंत्री घर को रवाना हुए। सुरक्षा कवच में निकले भगवंत हाथों में बिटिया को उठाए हुए थे और साथ में पत्नी भी चल रही थीं। रास्ते में गुलाब के फूलों से दंपति का स्वागत किया गया। भगवंत तीसरी बार पिता बने हैं। गुरुवार को उनके घर किलकारी गूंजी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पिता बनने की जानकारी दी। गणतंत्र दिवस के मौके पर भगवंत ने सबसे पहले खुशखबरी देते हुए बताया था कि पत्नी गुरप्रीत कौर 7 महीने की गर्भवती हैं। भगवंत ने राजनीति में आने से पहले स्टैंडअप कॉमेडियन के रूप में खूब नाम कमाया था। गुरप्रीत उनकी दूसरी पत्नी हैं, जो उनसे 16 साल छोटी है।
दोनों ने 7 जुलाई 2022 को चंडीगढ़ में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी। गुरप्रीत डॉक्टर हैं। भगवंत साल 2015 में पहली पत्नी इंदरजीत कौर से अलग हो गए थे। इंदरजीत व भगवंत के दो बच्चे हैं। बेटी का नाम सीरत कौर और बेटे का दिलशान हैं।
Next Story