मनोरंजन

मौनी रॉय का 'अनारकली अवतार' देखा आपने? देखें दिलकश तस्वीरें

Neha Dani
27 Feb 2023 4:18 AM GMT
मौनी रॉय का अनारकली अवतार देखा आपने? देखें दिलकश तस्वीरें
x
अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस वाली कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो आग लगा रही हैं। इस लुक में मौनी बेहद मस्त लग रही हैं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इतनी फेमस हैं कि वो किसी पहचान की मोहताज नही हैं। टीवी सीरियल की खूबसूरत नागिन ‘शिवन्या’ का किरदार निभा वो घर घर में फेमस हो गईं। फिल्म ब्रह्मास्त्र की कामयाबी के बाद से मौनी रॉय सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए हर कदम आगे बढ़ा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस हमेशा एक्टिव रहती हैं। आए दिन मौनी अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं जो सोशल मीडिया पर आते ही धमाल मचा देते हैं।
हाल ही में मौनी ने पिंक कलर के अनारकली सूट में और ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में अपने आइंस्टाग्रम अकाउंट पर फोटो शेयर की है। वो इन दोनों ही लुक्स में बेहद शानदार लग रही हैं। जंहा बॉडीकॉन ड्रेस में बोल्ड लुक फैंस का दिल धड़का रहा है वंही अनारकली लुक भी बेहद कमाल का लग रहा है। आइए डालते हैं एक नजर उनके शानदार लुक्स पर।




मौनी रॉय ने इस फोटो में पिंक कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है जो उनपर बहुत ही अच्छा लग रहा है। इस लुक को उनके फैन्स नेब भी बहुत पसंद किया है। उनके पोस्ट पर फैंस के ताबड़तोड़ कमेंट्स आ रहे हैं।
मौनी रॉय नेब अनारकली सूट के साथ हैवी जूलरी कैरी की हुई है जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। उनकी खूबसूरती इस लुक में और भी ज्यादा निखार का सामने आ रही है।
फुल स्लीव्स का अनारकली सूट और साथ में मैचिंग दुपट्टा लिए मौनी रॉय बेहद शानदार लग रही हैं। उनके चेहरे से नजर हटाना मुश्किल हो रहा है। फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
हर लुक और हर ड्रेस में गॉर्जियस लगने वाली मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्रम अकाउंट पर ब्राउन कलर की बॉडीकॉन ड्रेस वाली कुछ फोटो शेयर की हैं जिसमें वो आग लगा रही हैं। इस लुक में मौनी बेहद मस्त लग रही हैं।

Next Story