मनोरंजन
क्या चारु असोपा-राजीव सेन की शादी में फिर आई दरार? इस वजह से लग रहीं अटकलें
Rounak Dey
4 March 2022 5:09 PM IST

x
बता दें कि राजीव और चारु ने 7 जून 2019 को गोवा में शादी की थी।
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारु असोपा कुछ महीने पहले पैरेंट्स बने हैं। न्यूबॉर्न बेबी के साथ दोनों की कई तस्वीरें सामने आई थीं। लेकिन अब ऐसा लग रहा है राजीव और चारु के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। इसकी वजह यह है कि दोनों साथ में नहीं रह रहे हैं। चारु अपने मायके में हैं। ऐसे में राजीव अपनी बेटी को मिस कर रहे हैं। चारु कुछ दिन पहले अपने मायके गई हैं। वह इस वक्त राजस्थान के बीकानेर में हैं। राजीव ने बताया कि ज्यादा ट्रैवल करना उनकी बेटी के लिए सुरक्षित नहीं है।
बेटी को कर रहे मिस
राजीव ने अपने यूट्यूब चैनल पर चारु और बेटी के साथ एक फोटो पोस्ट की। इसके साथ उन्होंने लिखा कि वह चाहते हैं कि बेटी जल्दी घर आ जाए जिससे वह उसके साथ खेल सकें। राजीव लिखते हैं, 'जियाना, अपने डैडी के घर आ जाओ, ज्यादा ट्रैवल करना तुम्हारे लिए ठीक नहीं है... लंबे समय से तुम्हें देखा नहीं है... जल्दी आ जाओ और मेरे साथ खेलो।'
चारु ने अकेले मनाया जन्मदिन
चारु ने कुछ दिन पहले ही राजीव के बगैर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने जियाना के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'यह जन्मदिन बहुत-बहुत स्पेशल है। भगवान का शुक्रिया इस जन्मदिन पर मुझे सबसे प्यारा गिफ्ट दिया। आई लव यू मेरी जान।
पहले भी हुई थी लड़ाई
अभी तक राजीव और चारु ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है लेकिन दोनों जिस तरह काफी समय से अलग-अलग रह रहे हैं उसके बाद से ऐसे कयास लगने शुरू हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है जब दोनों के बीच अनबन की खबरें आई हों। मई 2020 में चारु और राजीव में मतभेद पैदा हो गए थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त चारु से लड़ाई के चलते राजीव दिल्ली स्थित अपने घर में रह रहे थे। बता दें कि राजीव और चारु ने 7 जून 2019 को गोवा में शादी की थी।
Next Story





