मनोरंजन

क्या बेरोजगार हो गए हैं शाहरुख खान? सोशल मीडिया पर दिया ये जवाब, चौकें फैंस

jantaserishta.com
25 Jun 2021 1:31 PM IST
क्या बेरोजगार हो गए हैं शाहरुख खान? सोशल मीडिया पर दिया ये जवाब, चौकें फैंस
x

बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार शाहरुख खान शुक्रवार को फैंस से रुबरु हुए. किंग खान ने अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए. इस दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से पूछा कि क्या वो भी बेरोजगार हो गए हैं. इसका किंग खान ने मजेदार जवाब दिया है.

#AskSRK के दौरान शख्स ने ट्वीट कर पूछा- आप भी बेरोजगार हो गए क्या सर... हमारी तरह. इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा- जो कुछ नहीं करते...वो... शाहरुख खान अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं. बेरोजगारी पर दिया गया उनका ये जवाब फैंस का दिल जीत रहा है. वैसे ये पहली बार नहीं है जब किंग खान के अगले प्रोजेक्ट के बारे में सवाल किया जा रहा हो. इससे पहले भी फैंस संग इंट्रैक्शन में उनसे ऐसे सवाल पूछे गए हैं. हर इंटरव्यू में किंग खान से ये सवाल होता है. हर कोई शाहरुख खान को फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहता है.
एक शख्स ने किंग खान से पूछा कि पैनडेमिक की वजह से अभी फिल्में रिलीज नहीं हो रही हैं. ऐसे में डांस नंबर के बारे में उनका क्या ख्याल है. इस पर रिएक्ट करते हुए एक्टर ने कहा- नहीं यार अब तो बहुत सारी फिल्में ही आएंगी.
शाहरुख खान की पिछली फिल्म 2018 में आई थी. इसका नाम जीरो था. किंग खान, अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ स्टारर ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जीरो ही साबित हुई थी. बैक टू बैक कई सारे प्रोजेक्ट्स फ्लॉप होने के बाद शाहरुख खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट को सलेक्ट करने में काफी समय लगाया. उनकी अपकमिंग फिल्म पठान है. जिसमें एक्टर रॉ एजेंट का रोल करते दिखेंगे. फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story