मनोरंजन

क्या राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान के खिलाफ दर्ज कराई है FIR? जानें पूरे माजरे की हकीकत

Rounak Dey
11 Nov 2022 11:21 AM IST
क्या राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान के खिलाफ दर्ज कराई है FIR? जानें पूरे माजरे की हकीकत
x
अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
टीवी एक्ट्रेस राखी सावंत पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों शर्लिन चोपड़ा संग उनकी जुबानी जंग को लेकर काफी चर्चा हो रही है, लेकिन इसी बीच ये खबर भी वायरल हो रही है कि राखी के बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी ने उन पर हाथ उठाया। उनके साथ मारपीट की। जिसके बाद 'बिग बॉस' की कंटेस्टेंट ने उनके खिलाफ पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कराई है। अब राखी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने बताया है कि आखिर सच क्या है।
राखी ने कहा- ये सब बकवास है
राखी सावंत (Rakhi Sawant Video) ने हमारे सहयोगी ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, 'ये पूरी तरह से बकवास है और हमारे बीच सब ठीक है। दरअसल, मुझे शर्लिन चोपड़ा से शिकायत है, जो नहीं जानती कि कौन हमारे रिश्ते को खराब करने की कोशिश कर रहा है।'
सिर्फ शर्लिन के खिलाफ दर्ज की है शिकायत
राखी सावंत ने आगे कहा, 'मेरे बारे में ऐसी अफवाहें कौन फैला रहा है, ये सब झूठ है। मैंने सिर्फ एक शिकायत दर्ज की है और वो है शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ। वे ऐसी अफवाहें क्यों फैला रहे हैं, क्या उनके पास मेरी निजी जिंदगी में दखल देने के अलावा और कोई काम नहीं है?'
सुर्खियों में राखी और शर्लिन की लड़ाई
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, राखी सावंत के खिलाफ पहले शर्लिन चोपड़ा कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद राखी ने भी शर्लिन के खिलाफ मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। राखी ने कहा कि शर्लिन ने उन पर बॉयफ्रेंड बदलने का आरोप लगाया था। राखी ने पुलिस को भी बताया कि शर्लिन ने 6 नवंब को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें उसने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Next Story