मनोरंजन

हरियाणवी गाने की धूम, 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया 'डार्लिंग' गाना, लेकिन नहीं है सपना चौधरी, तो फिर कौन?

jantaserishta.com
15 Feb 2021 1:31 PM IST
हरियाणवी गाने की धूम, 50 लाख से ज्यादा बार देखा गया डार्लिंग गाना, लेकिन नहीं है सपना चौधरी, तो फिर कौन?
x

सपना चौधरी के साथ कई सुपरहिट हरियाणवी गानों में काम कर चुकीं मशहूर सिंगर रेणुका पवार का हाल ही रिलीज हुआ एक गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. इन दिनों इस हरियाणवी गाने को काफी देखा जा रहा है. इस गाने के बोल हैं.... 'डार्लिंग'. इस गाने को यू-ट्यूब पर 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

रेणुका पवार और यूके हरियाणवी द्वारा गाए गए इस हरियाणवी गाने को मुकेश जाजी ने लिखा है और अमन जाजी ने इसका संगीत दिया है. वहीं, इस गाने को अंजली राघव और अमन जाजी पर फिल्माया गया है. अंजली राघव हरियाणवी गानों में अपनी अदा और डांस से अपने चाहने वालों का दिल जीत चुकी हैं. उनके वीडियो काफी पसंद किए जाते हैं.
इस गाने में अंजली राघव और अमन जाजी की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है यही कारण है कि यू-ट्यूब पर दो बार अपलोड किए गए इस गाने को 50 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
बागपत के एक छोटे से कस्बे से आने वाली हरियाणवी सिंगर रेणुका पंवार (Renuka Pawar) ने हरियाणवी (Haryana) म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा रखा है. उनकी तुलना अब सपना चौधरी से होने लगी है. रेणुका की खास बात ये है कि वो जितनी बेहतरीन सिंगर हैं उतना ही अच्छा डांस भी करती हैं.
रेणुको के हरियाणवी गाने '52 गज का दामन' (52 Gaj Ka Daman) ने सनसनी फैला दी थी. इस गाने को महज चार महीने में 588 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और अब इस गाने को हरियाणवी गानों में सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाला गाना माना जा रहा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story