मनोरंजन
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी का वीडियो हुआ वायरल...अपने पति को लेकर कही ये बात...देखें VIDEO
Ritisha Jaiswal
11 March 2021 10:01 AM GMT

x
हरियाणवी डांसर, एक्टर और सिंगर सपना चौधरी न सिर्फ अपने स्टोश शोज बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हरियाणवी डांसर, एक्टर और सिंगर सपना चौधरी न सिर्फ अपने स्टोश शोज बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी छाई रहती हैं। सपना आज कई इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम है। उनका हर गाना रिलीज होते ही वायरल हो जाता है। इसी बीच अब सपना चौधरी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को वह कंजूस पति मिलने की बात कह रही हैं। सपना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है
हरियाणवी क्वीन सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना का बटेऊ कंजूस गाने पर जबदरदस्त एक्सप्रेशन देती नजर आ रही हैं। सपना कहती हैं, 'बटेऊ मिलिया मुझे कंजूस...।' इस वीडियो को शेयर करते हुए सपना ने कैप्शन में लिखा है- batau kanjoos...। अबतक इस वीडियो को 8 हजार से अधिक व्यूज हो चुके हैं। वीडियो पर कई लोग लव इमोजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस' के अवसर पर सपना का नया गाना 'गुंडी' रिलीज हुआ है। रिलीज होते ही गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। इस गाने में पहली बार सपना धाकड़ अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में सपना ने गलत कामों के खिलाफ हथियार उठाते और महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के इस को सिमरन राज मावर और सिमरन बुमराह ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने के लिरिक्स संजीत सरोहा ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक का बात करें तो राज मावर ने ही इस गाने को म्यूजिक दिया है वहीं सपना चौधरी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हरियाणवी के अलावा, भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी काम किया है। उन्होंने बॉलीवुड में 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स' फिल्म से डेब्यू किया था। सपना 'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकी हैं।
Next Story