मनोरंजन
डांसर सपना चौधरी का नया गाना ‘16 का डोला’ हुआ रिलीज, फैंस कर रहे खूब पसंद
jantaserishta.com
6 March 2026 5:43 PM IST

x
फाइल फोटो
मुंबई: हरियाणावी डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी एक जाना-माना चेहरा हैं, जो अपने स्टेज डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री हाल ही में कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार के एक बहुचर्चित रियलिटी शो 'द 50' में एक प्रतिभागी के रूप में नजर आईं। शो में सपना के दमदार पर्सनैलिटी को फैंस ने काफी पसंद किया।
'द 50' के पैलेस से बाहर आने के बाद सपना एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अभिनेत्री का शुक्रवार को एक नया हरियाणवी गाना, ‘16 का डोला', टी-सीरीज हरियाणा नामक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने नए म्यूजिक वीडियो में काफी खूबसूरत और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। गाने में अभिनेत्री के स्टनिंग लुक और डांस को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो पर कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और लाइक्स आ चुके हैं।
फैंस को सपना का यह नया हरियाणवी गाना काफी पसंद आ रहा है। ‘16 का डोला’ गाने को सिंगर शिव चौधरी ने अपनी आवाज दी है। 25 सितंबर, 1990 को जन्मीं सपना चौधनी ने अपने करियर की शुरुआत छोटी उम्र में ही कर दी। पिता को खोने के बाद सपना ने आर्थिक तंगी के कारण 12 साल की उम्र में ही हरियाणवी स्टेज प्रोग्रामों से करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में कई आइटम सॉन्ग्स किए, जिसमें 'नानू की जानू', 'दोस्ती के साइड इफेक्ट्स', 'तेरे ठुमके' और 'हट जा ताऊ पाछे' जैसे गाने शामिल हैं।
सपना को मुख्य रूप से लोकप्रियता 'सॉलिड बॉडी,' 'तेरी आंख्यां का यो काजल,' और 'गजबन पानी ने चाली' जैसे गीतों से मिली। अभिनेत्री बिग बॉस 11 में एक कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुई थीं, जिससे उन्हें लोगों के बीच असल पहचान और फेम मिला। वहीं, सपना ने एक हरियाणवी गायक और अभिनेता वीर साहू से शादी की। उनका एक बेटा भी है।
Tagsहरियाणवी डांसर सपना चौधरीसपना चौधरीसपना चौधरी नया गानाHaryanvi dancer Sapna ChoudharySapna ChoudharySapna Choudhary new song
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





