मनोरंजन

भोजपुरी गाने में दिखेगा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का तड़का, इस सुपरस्टार के साथ मचाएंगी धमाल

jantaserishta.com
27 Feb 2021 2:51 PM IST
भोजपुरी गाने में दिखेगा हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का तड़का, इस सुपरस्टार के साथ मचाएंगी धमाल
x

अपने डांस मूव और अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को अभी तक बॉलीवुड और हरियाणवी गानों पर जलवा बिखेरते देखा गया है. लेकिन अब यह हरियाणवी डांसर भोजपुरी गानों में भी अपने डांस का तड़का लगाने वाली हैं.

दरअसल, सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं. बिहार तक की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म 'मजनू' में नजर आने वाली है. बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट की होगी और इस फिल्म को सुशील वर्मा बना रहे हैं. वहीं ब्रजेश मौर्या इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे.
जानकारी के मुताबिक इस भोजपुरी फिल्म में दोनों एक डांस नंबर में साथ दिखेंगे. इससे पहले सपना चौधरी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वहीं बात करें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की तो सपना चौधरी कई बार खेसारी लाल यादव, रवि किशन और मनोज तिवारी के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं.
निरहुआ और सपना चौधरी पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे. ऐसे में दोनों के फैन्स को इनकी जोड़ी का इंतजार रहेगा. अब देखना होगा कि पर्दे पर दोनों की जोड़ी कितना कमाल दिखाती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story