अचानक बिगड़ी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, आया हेल्थ अपडेट

नई दिल्ली: अपने डांस से लोगों को दीवाना करने वाली सपना चौधरी देशभर में परफॉर्मेंस कर लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं. उनकी डिमांड बहुत ज्यादा है. हर उम्र के लोग उनके डांस को देखना पसंद करते हैं. हाल ही में सिंगर अपनी सेहत की वजह से सुर्खियों में हैं. दरअसल सतना जिले के रामपुर बघेलान में सपना एक लाइव शो करने आई हुई थीं. शो में सपना ने 'दिल्ली की गर्मी' गाने पर जमकर ठुमके लगाए. यह कार्यक्रम चल रहा था उसी दौरान सपना की तबीयत अचानक बिगड़ गई. रात लगभग डेढ़ बजे सपना को संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में भर्ती कराना पड़ा. बाद में सपना ठीक हुईं और अस्पताल से डिस्चार्ज भी हो गईं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





