मनोरंजन

हरियाणवी डांसर आर.सी उपाध्याय ने स्टेज पर हिलाई कमरिया, हुई नोटों की बारिश

Rani Sahu
20 April 2022 5:48 PM
हरियाणवी डांसर आर.सी उपाध्याय ने स्टेज पर हिलाई कमरिया, हुई नोटों की बारिश
x
हरियाणवी डांसर आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay) जब-जब स्टेज पर आती हैं

मुंबई। हरियाणवी डांसर आर.सी उपाध्याय (RC Upadhyay) जब-जब स्टेज पर आती हैं, तब-तब अपनी कमरतोड़ परफॉर्मेंस से फैंस के दिलों पर कहर बरपा देती हैं। इसी कड़ी में आर सी का एक डांस वीडियो (RC Upadhyay Dance Video) यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में आर सी ने जबरदस्त कमरिया मटकाई है, जिसे देख वहां इकट्ठी भीड़ भी झूमने पर मजबूर हो गई है।

यूट्यूब पर 'आर सी उपाध्याय (R.C Upadhyay)' का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो 'घूंघट की फटकार(Ghungat Ki Fatkar)' गाने पर बेहतरीन लटके-झटके मारती दिखाई दे रही हैं। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जबरदस्त नोटों की बारिश कर रही है।
यहां देखें वीडियो-
'आर सी उपाध्याय (R.C Upadhyay)' के इस डांस वीडियो को DK MUSIC चैनल पर अपलोड किया गया है। जिसे अबतक 637 लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही वीडियो को 1 लाख 42 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।


Next Story