मनोरंजन
हर्षाली मल्होत्रा ने 'ये पर्दा हटा दो' सॉन्ग पर दिए गजब के एक्सप्रेशन, सन्न से वायरल हुआ VIDEO
Shubhra Nandy
6 July 2021 3:41 PM IST

x
'बजरंगी भाईजान' फिल्म में मुन्नी के किरदार में नजर आने वाली हर्षाली मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क| 'बजरंगी भाईजान' फिल्म में मुन्नी के किरदार में नजर आने वाली हर्षाली मल्होत्रा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 13 साल की हर्षाली ने फैंस के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिनों फैंस के साथ अपने फोटो और वीडियो शेयर करना नहीं भूलती हैं. हाल ही में उन्होंने मोहम्मद रफी के प्रसिद्ध गाने 'ये पर्दा हटा दो' पर गजब के एक्सप्रेशन देती दिखाई देती नजर आ रही हैं. फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है.
हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने एक वीडियो अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इस वीडियो में वह साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म 'एक फूल और दो माली' के मोहम्मद रफी द्वारा गाये गए प्रसिद्ध गाने 'ये पर्दा हटा दो' पर दिल जीत लेने वाले एक्सप्रेशन देती दिखाई दे रही हैं. हर्षाली के इस वीडियो को शेयर करते ही वीडियो पर फैंस के ताबड़तोड़ रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. इस वीडियो को अभी तक 2 लाख बार देखा जा चुका है.
Next Story





