मनोरंजन
हर्षाली मल्होत्रा ने अदाओं के साथ बांधी अपनी चोली, सजते-संवरते हुए VIDEO हुआ वायरल
Shubhra Nandy
11 July 2021 12:07 PM IST

x
फिल्म बजरंगी भाईजान से लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा अपने वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
फिल्म बजरंगी भाईजान से लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद मुन्नी यानी कि हर्षाली मल्होत्रा अपने वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. हर्षाली के वीडियो आये दिन वायरल होते हैं, जो कि उनके फैन्स द्वारा खूब पसंद किए जाते हैं. हर्षाली मल्होत्रा का अब लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका देसी अवतार देखने को मिल रहा है. हर्षाली के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.
हर्षाली मल्होत्रा देसी अवतार
हर्षाली मल्होत्रा ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसे बड़ी संख्या में लोग पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बैकग्राउंड में काउंटडाउन चल रहा है और हर्षाली हर बीट पर रेडी हो रही हैं. वीडियो में हर्षाली अपने लहंगे की चोली बांधते, काजल और बिंदी लगाते हुए भी दिखाई दे रही हैं. अंत में हर्षाली एक आइस ब्लू कलर के लहंगे में नजर आती हैं, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. यह कहना गलत नहीं होगा कि हर्षाली ने अपने देसी अवतार से सभी का दिल जीत लिया है.
'बजरंगी भाईजान' से की थी शुरुआत
हर्षाली मल्होत्रा के करियर की शुरुआत साल 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान से हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने 'मुन्नी' का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था. सलमान खान के साथ मुन्नी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. हालांकि इस फिल्म के बाद हर्षाली किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन फैन्स बड़े पर्दे पर उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
Next Story





