मनोरंजन

हर्षाली मल्होत्रा ने 'अंग्रेजी बीट' पर किया डांस, लेटेस्ट VIDEO हुआ वायरल

Shubhra Nandy
1 July 2021 11:45 AM IST
हर्षाली मल्होत्रा ने अंग्रेजी बीट पर किया डांस, लेटेस्ट VIDEO हुआ वायरल
x
हर्षाली मल्होत्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर फेस बनकर सामने आई हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हर्षाली मल्होत्रा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर फेस बनकर सामने आई हैं. 13 साल की हर्षाली मल्होत्रा ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. फिल्म 'बजरंगी भाईजान' से अपनी पहचान बनाने के बाद वे फैंस के दिलों पर राज करती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. फिलहाल तो हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस के दिल को छू रहा है. इस वीडियो में हर्षाली अनोखे अंदाज में नजर आ रही हैं.

हर्षाली द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि वे ब्राउन प्रिंटेड ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं. खुले बाल और ये उनका सादगी भरा अंदाज देखने लायक है. वीडियो में वे अंग्रेजी बीट पर डांस करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो को शेयर किए हुए अभी कुछ ही देर हुई है और अब तक इस वीडियो पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं. साथ ही फैंस भी मुन्नी की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं.

बता दें कि इससे पहले हर्षाली मल्होत्रा का जलेबी बेबी पर वीडियो काफी पसंद किया गया था. इस वीडियो में हर्षाली अपनी पसंद की चीजें बताती नजर आ रही थीं. वीडियो के साथ ही दो चित्र भी ऊपर बने दिखाई दे रहे हैं. इन दो ऑप्शन में से एक को चुन वे अपनी पसंद फैंस के सामने रख रही हैं. जैसे उन्हें बीच नहीं बल्कि वादियां पसंद हैं. पेट्स में कैट की जगह डॉग को वो पसंद करती हैं.



Next Story