मनोरंजन
हर्षाली मल्होत्रा का VIDEO हुआ वायरल, कंगना रनौत की उतारी नकल
Shubhra Nandy
19 Jun 2021 3:02 PM IST

x
हर्षाली मल्होत्रा सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में ‘मुन्नी' की भूमिका निभाने के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं.
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | हर्षाली मल्होत्रा सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान में 'मुन्नी' की भूमिका निभाने के बाद रातों-रात स्टार बन गई थीं. फिल्म में मुन्नी और सलमान की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था. हर्षाली मल्होत्रा, जिन्हें कि लोग 'मुन्नी' के नाम से बेहतर जानते हैं, अक्सर सोशल मीडिया में अपने पोस्ट साझा करते हुए देखी जाती हैं. वे कभी डांस वीडियो तो कभी एक्टिंग वीडियो डालकर फैन्स का जबरदस्त मनोरंजन करती हैं. यही वजह है कि इंस्टाग्राम पर उनके चाहने वालों की तादाद भी लगातार बढ़ती ही जा रही है.
इसी क्रम में हर्षाली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे कंगना रनौत के डायलॉग पर जबरदस्त एक्टिंग करती हुई देखी जा सकती हैं. इस वीडियो में हर्षाली कंगना के डायलॉग पर बड़े ही शानदार तरीके से लिप सिंक कर रही हैं. कंगना का यह डायलॉग इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसमें वे कहती हैं कि उन्हें वेले रहना पसंद है. हर्षाली के इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं. कई लोगों ने तो इसे अब तक का बेस्ट वीडियो भी कहा है. एक यूजर ने हर्षाली की वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "सेम हर्षाली मेरी भी यही हैबिट है". उनकी इस वीडियो पर अब तक 19 हजार से भी ज्यादा लाइक्स आ गए हैं.
इससे पहले हर्षाली का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वे 2021 की स्थिति के बारे में बात करती नजर आईं थीं. इस वीडियो में हर्षाली ने कहा था, "अपना हर दिन ऐसे जियो जैसे की आखिरी हो". उनके इस वीडियो को भी लोगों ने काफी पसंद किया था.
Next Story





