वीडियो

हर्षाली मल्होत्रा ने किया शानदार 'बेली डांस', देखें मुन्नी का नया अंदाज

Rani Sahu
26 Sept 2021 1:42 PM IST
हर्षाली मल्होत्रा ने किया शानदार बेली डांस, देखें मुन्नी का नया अंदाज
x
बॉलीवुड में 'मुन्नी' (Munni) के नाम से फेमस हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं

बॉलीवुड में 'मुन्नी' (Munni) के नाम से फेमस हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. सोशल मीडिया पर हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) के डांस वीडियो खूब वायरल होते हैं. सोशल मीडिया पर हर्षाली की लाखों में फैन फॉलोइंग है, जो उनकी हर पोस्ट को काफी पसंद करती है. हर्षाली भी फैन्स का दिल जीतने में कोई कसार नहीं छोड़ती है. आए दिन अपने मजेदार वीडियो उनके साथ शेयर करती रहती हैं. इसी क्रम में उन्होंने अपना एक और डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें जबरदस्त बेली डांस करते देखा जा सकता है.

हर्षाली मल्होत्रा (Harshaali Malhotra) ने ये वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में वो अंग्रेजी के 'Dios Bendiga Al Reggaeton' सॉन्ग पर शानदार बेली डांस कर रही हैं. इस वीडियो के साथ हर्षाली कैप्शन में लिखा है 'Keep grooving'. फैन्स भी उनका ये डांस देखा काफी खुश है और जमकर कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है 'बहुत क्यूट लगरही हो', तो दूसरे ने लिखा है 'Amazing dance'.
हर्षाली मल्होत्रा के करियर की शुरुआत साल 2015 की फिल्म बजरंगी भाईजान से हुई थी. इस फिल्म में उन्होंने 'मुन्नी' का किरदार निभाया था, जिसने उन्हें रातोंरात फेमस कर दिया था. सलमान खान के साथ मुन्नी की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म के बाद उन्होंने 'नास्तिक' में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया.


Next Story