मनोरंजन

हैरी पॉटर के 'हैग्रिड' का लंबी बीमारी के बाद निधन

Rounak Dey
15 Oct 2022 6:17 AM GMT
हैरी पॉटर के हैग्रिड का लंबी बीमारी के बाद निधन
x

नई दिल्ली। हैरी पॉटर फिल्मों में रैबियस हैग्रिड का किरदार निभाने वाले कलाकार रॉबी कोलट्रेन का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, रॉबी पिछले कुछ सालों से बीमारी से जूझ रहे थे और मृत्यु के समय अस्पताल में भर्ती थे। रॉबी के निधन से दुनियाभर के हैरी पॉटर फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गयी है। उनके किरदार को याद किया जा रहा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 72 साल के रॉबी स्कॉटलैंड के लारबर्ट के रहने वाले थे और उनका निधन वहीं के एक अस्पताल में हुआ है। रॉबी कई पुरस्कार जीत चुके थे। उनका जन्म स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 30 मार्च 1950 को हुआ था। उनका माता-पिता डॉक्टर और टीचर थे। ग्लासगो आर्ट स्कूल से पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग के मुरे हाउस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दाखिला ले लिया था।

पढ़ाई पूरी करके रॉबी ने एडिनबर्ग क्लब्स में स्टैंड अप कॉमेडी करना शुरू किया और जब लंदन अभिनय करने गये तो जैज लीजेंड जॉन कोल्ट्रेन के सम्मान में उनका सरनेम अपना लिया। रॉबी ने शुरुआत टीवी से की थी। फ्लैश गॉरडन, ब्लैकेडर एंड कीप इट इन द फैमिली जैसे शोज में काम किया। अ किक अप द एटीज में भी उन्होंने काम किया। इसके अलावा भी उन्होंने कई चर्चित कॉमेडी धारावाहिकों में कम किया।

रॉबी को सबसे बड़ी पहचान हैरी पॉटर फिल्मों से मिली थी। फिल्म सीरीज में उन्होंने हैग्रिड का किरदार निभाया था, जो हाफ जायंट और हॉगार्ड मैजिक स्कूल में गेमकीपर होता है। इस रोल की तैयारी के लिए रॉबी ने लेखिका जेके रोलिंग के साथ बातचीत के कई सेशंस किये थे। रॉबी को यह किरदार अपनी ओरिजिन की वजह से भी मिला था। इस सीरीज की आखिरी फिल्म हैरी पॉटर एंड द डेडली हैलोज पार्ट 2, 2011 में रिलीज हुई थी। रॉबी इस फिल्म में भी अपने किरदार में नजर आये थे।

Next Story