मनोरंजन

'हैरी पॉटर' स्टार पॉल रिटर का निधन, 54 साल की उम्र कहे अलविदा

Shubhra Nandy
7 April 2021 11:21 AM IST
हैरी पॉटर स्टार पॉल रिटर का निधन, 54 साल की उम्र कहे अलविदा
x
'हैरी पॉटर' और 'जेम्स बॉण्ड' स्टार पॉल रिटर (Paul Ritter) का निधन हो गया है.

'हैरी पॉटर' और 'जेम्स बॉण्ड' स्टार पॉल रिटर (Paul Ritter) का निधन हो गया है. वह 54 साल के थे और पिछले काफी समय से ब्रेन ट्यूमर (Brain tumors) से जंग लड़ रहे थे. पॉल रिटर का निधन सोमवार को हुआ. उनके प्रतिनिधि ने इसकी पुष्टि की. उन्होंने अपने परिवार के सामने आखिरी सांस ली. पॉल के निधन से हॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री दोनों ही सदमे में हैं. पॉल रिटर के निधन की खबर आने के बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैंस दुख जता रहे हैं.

फिल्म 'हैरी पॉटर' में विजर्ड एल्डरेड वोर्पले का किरदार निभाने के लिए पॉल रिटर (Paul Ritter) को काफी सराहना मिली. पॉल रिटर के प्रतिनिधि ने एक चैनल को दिए बयान में कहा कि कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि बीती रात पॉल रिटर का निधन हो गया. उनका निधन घर में हुआ. उनके परिवार में अब उनकी पत्नी पोली और बेटे फ्रैंक और नोआह हैं.
उनके प्रतिनिधि ने आगे कह कि वह 54 साल के थे और ब्रेन ट्यूमर से जूझ रहे थे. पॉल एक अपेक्षित प्रतिभाशाली एक्टर थे. वह बहुत बुद्धिमान, उदार दिल और बहुत मजाकिया शख्स थे. उन्होंने कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए थे. वह सिनेमा के साथ-साथ थिएटर में भी काम करते थे. उन्हें ऑन स्क्रीन और स्टेज पर कई दमदार किरदार निभाए. हम उन्हें बहुत ज्यादा याद करेंगे.
पॉल ने केवल फिल्मों और टीवी शोज में ही काम नहीं किया था. वह एक बेहतरीन स्टेज एक्टर भी थे. कोरम बॉय प्ले के लिए उन्हें साल 2006 में ओलिवर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेशन मिला था. इसके अलावा नोरमैन कॉन्क्वेस्ट प्ले में भी उनके अभियन की काफी सराहना हुई थी.
2014 में टोबी व्हिटहाउस द्वारा एक स्पाई थ्रिलर मूवी लिखी गई थी, जिसका नाम था- 'द गेम'. इस फिल्म में भी पॉल ने काफी बेहतरीन अभिनय किया था. 2019 में पॉल रिटर ने फिल्म 'चेर्नोबिल' में अनातोली डायटालोव के रूप में एक जबरदस्त प्रदर्शन करके दिखाया था. रिटर की इस फिल्म को कई अवॉर्ड्स भी मिले थे.
पॉल रिटर ने 'हाफ ब्लड प्रिंस' और 'क्वांटम ऑफ सोलेस' में भी अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. 'फ्राइडे नाइट डिनर' के क्रिएटर रोबर्ट पॉपर ने पॉल रिटर के निधन पर अपना शोक व्यक्त किया है. रोबर्ट ने कहा कि इस भयानक दुख भरी खबर से टूट गया हूं. पॉल एक प्यारा और अद्भुत इंसान था.


Next Story