मनोरंजन
हरनाज संधू ने मोनोक्रोम पैटर्न में करवाया फोटोशूट, टाइम्स स्क्वायर पर घूमते हुए शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें
Rounak Dey
24 Jan 2022 2:06 PM IST

x
फैन्स को भी ब्यूटी क्वीन हरनाज़ संधू का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
मिस यूनिवर्स 2021 पेजेंट विजेता हरनाज़ संधू इन दिनों न्यूयॉर्क शहर में क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रहीं हैं। हरनाज़ संधू न्यूयॉर्क शहर में घूमते हुए बैक टू बैक अपनी फोटोज़ अपलोड कर रहीं हैं। फैन्स को भी ब्यूटी क्वीन हरनाज़ संधू का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
मिस यूनिवर्स ने टाइम्स स्क्वायर पर चहलकदमी करते हुए कई तस्वीरें पोस्ट कीं। हरनाज़ संधू ने अपने क्रू के साथ कुछ क्वालिटी टाइम एन्जॉय किया और सड़कों पर पोज़ देकर अपनी शानदार तस्वीरें क्लिक करवाईं। हरनाज़ संधू ने अपनी इन फोटोज़ को कैप्शन दिया "टाइम्स स्क्वायर की तरह चमकें,"।
हरनाज ने टाइम्स स्क्वायर में फोटोशूट के लिए मोनोक्रोम पैटर्न वाली आउटफिट चुनी और जमकर पोज़ दिए।
हरनाज़ की इस आउटफिट में एक बॉडीकॉन फिट के साथ एक टर्टलनेक स्वेटर है। हरनाज़ ने वूलन टॉप को एक ब्लैक एंड व्हाइट निट मिनी स्कर्ट के साथ पेयर किया।
हरनाज़ ने स्कर्ट, नॉच लैपल्स, लॉन्ग स्लीव्स और लॉन्ग ओवरकोट के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया। हरनाज़ संधू ने ब्लैक स्टॉकिंग्स और एंकल-हाई लेदर बूट्स पहने।
हरनाज़, जो मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं, ने विंटर-रेडी लुक को स्टाइल करने के लिए स्टेटमेंट-मेकिंग मिनिमल ज्वैलरी को चुना। उन्होंने राउंड शेप गोल्ड इयररिंग्स पहने थे। अंत में, हरनाज़ संधू ने इसे स्मोकी आई शैडो, मस्कारा से लदी लैशेज, ग्लॉसी पिंक लिप शेड, ब्लश गाल और डेवी मेकअप के साथ जमकर धमाल मचाया।
Next Story





