मनोरंजन

'बैकबोन' गाने के 6 साल पूरे होने पर मशहूर सिंगर हार्डी संधू ने कही ये बात

jantaserishta.com
16 Jun 2023 5:04 PM IST
बैकबोन गाने के 6 साल पूरे होने पर मशहूर सिंगर हार्डी संधू ने कही ये बात
x
मुंबई: 'बिजली बिजली' और 'क्या बात है' के लिए मशहूर सिंगर-एक्टर हार्डी संधू ने अपना सफर एक दशक पहले शुरू किया था और शुक्रवार को उनके गाने 'बैकबोन' ने रिलीज के 6 साल पूरे कर लिए। यूट्यूब पर 580 मिलियन से ज्यादा बार देखे जाने के साथ, इस गाने को अब तक का टॉप पसंदीदा पार्टी नंबर माना जाता है।
गाने के रिलीज होने के छह साल पूरे होने पर हार्डी ने कहा, मुझे और इस गाने को दर्शक लगातार जिस तरह का प्यार दे रहे हैं, उसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। आर्टिस्ट के तौर पर, सेलिब्रेशन में 'बैकबोन' सॉन्ग का चलना शानदार फीलिंग देता है। मैं उनके लिए ऐसे और मजेदार व पैपी नंबर लाने के लिए उत्सुक हूं, जिससे वे जुड़ सकें।
गायक के सबसे सुने जाने वाले गानों में से एक, 'बैकबोन' को हार्डी संधू ने गाया है और बी. प्राक ने लिखा है। ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया यह पहला पंजाबी म्यूजिक वीडियो था, जिसने 100 मिलियन व्यूज पार किए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story