मनोरंजन

पठान की सफलता से खुश शाहरूख ने फैंस को कहा शुक्रिया

Teja
9 Feb 2023 6:29 PM IST
पठान की सफलता से खुश शाहरूख ने फैंस को कहा शुक्रिया
x
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी फिल्म पठान की सफलता से खुश होकर फैंस को शुक्रिया अदा किया है। यशराज बैनर तले बनी सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।फिल्म पठान 25 जनवरी को रिलीज हुयी है। पठान के जरिये शाहरूख ने चार साल बाद बॉलीवुड में वापसी की है।फिल्म पठान एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। पठान की सफलता के बाद शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीर शेयर कर फैंस का शुकिया अदा किया है।
शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी एक सनकिस्ड सेल्फी शेयर की है। शाहरुख खान ने इस फोटो के साथ कैप्शन लिखा है, 'सूरज अकेला है… वह जलता है… और अंधेरे से निकलकर फिर से चमकता है। पठान पर सूरज की रोशनी डालने के लिए आप सभी का धन्यवाद।' शाहरुख खान की इस फोटो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शाहरुख खान की इस तस्वीर पर फैंस से लेकर सेलिब्रिटीज रिएक्शन दे रहे हैं।




{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story