
सोनम कपूर (Sonam Kapoor) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. सोनम कपूर का जन्म 9 जून 1985 को मुंबई में हुआ था. अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को फैंस अच्छी एक्ट्रेस से ज्यादा उनके फैशन सेंस के लिए जानते हैं. ऐसे में आज बेटी के खास दिन पर अनिल कपूर के बेटी के बचपन की कुछ फोटो शेयर करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.
फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा है कि ओ वह लड़की जो अपने सपनों का पीछा करती है और अपने दिल को सुनती है सोनम आपको हर रोज बढ़ते हुए देखना एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है, मैं निश्चित रूप से बेस्ट बच्चों के साथ भाग्यशाली महसूस कर रहा. आपके पास हर चीज में आप में से कुछ को शामिल करने का एक तरीका है और यह आपके बारे में मेरी पसंदीदा चीजों में से एक है.
एक्टर ने आगे लिखा है कि मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते... जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूँ और तुम्हारी याद आती है





