मनोरंजन

HAPPY Birthday : एक्ट्रेस विद्या बालन को देखते ही दिल दे बैठे थे सिद्धार्थ रॉय कपूर, करण जौहर ने फिक्स कराई थी पहली डेट

Subhi
2 Aug 2021 10:44 AM IST
HAPPY Birthday : एक्ट्रेस विद्या बालन को देखते ही दिल दे बैठे थे सिद्धार्थ रॉय कपूर, करण जौहर ने फिक्स कराई थी पहली डेट
x
डिज्नी इंडिया के एक्स-मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर ने 2019 की ‘द स्काई इज पिंक’ और 2020 की नेटफ्लिक्स फीचर ‘ये बैले’ जैसी फिल्मों के साथ खुद को भारत के सबसे अधिक मांग वाले इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर्स में से एक के रूप में स्थापित किया.

डिज्नी इंडिया के एक्स-मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur) ने 2019 की 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) और 2020 की नेटफ्लिक्स फीचर 'ये बैले' (Yeh Belle) जैसी फिल्मों के साथ खुद को भारत के सबसे अधिक मांग वाले इंडिपेंडेंट प्रोड्यूसर्स में से एक के रूप में स्थापित किया. कई टीवी चैनल्स के डायरेक्टर और वाइस-प्रेसिडेंट रह चुके सिद्धार्थ रॉय कपूर का आज जन्मदिन है. सिद्धार्थ की फिल्मों और उनके करियर के बारे में तो वैसे हर कोई जानता है, लेकिन आज हम बात करेंगे उनकी लव लाइफ को लेकर.

सिद्धार्थ रॉय कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में एक प्रोड्यूसर के तौर पर तो पहचाना जाता ही है, लेकिन साथ ही उनकी पहचान विद्या बालन (Vidya Balan) के पति के तौर भी है. अभिनेत्री विद्या बालन, सिद्धार्थ की तीसरी पत्नी हैं. विद्या से पहले सिद्धार्थ ने अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से शादी की थी. हालांकि, यह शादी ज्यादा दिन चली नहीं और दोनों ने एक दूसरे को तलाक दे दिया. आरती बजाज के बाद सिद्धार्थ ने टीवी प्रोड्यूसर कविता से शादी की. हालांकि, यह शादी भी नहीं चल पाई और साल 2011 में कविता और सिद्धार्थ तलाक लेकर अलग हो गए.

अपने दोनों तलाकों के गम से सिद्धार्थ उभर ही रहे थे कि उनकी मुलाकात हुई विद्या बालन से. सिद्धार्थ ने विद्या बालन को पहली बार अपने सामने फिल्मफेयर के एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान बैकस्टेज देखा था. यहां दोनों के बीच केवल हाय और हैलो तक ही बात सीमित रही. विद्या कैमरे के सामने काम करती हैं और सिद्धार्थ कैमरे के पीछे, लेकिन फिर भी दोनों एक दूसरे से काफी कनेक्टेड महसूस करने लगे.

इस मुलाकात के बाद विद्या और सिद्धार्थ को करीब लाने का पहला कदम जिसने बढ़ाया, वो थे- करण जौहर. करण जौहर दोनों के ही कॉमन फ्रेंड थे. इस नाते वह दोनों को ही बहुत अच्छे से जानते-पहचानते थे. ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करण ने विद्या और सिद्धार्थ के अंदर प्यार की एक लौ जलती देखी थी, जिसके बाद उन्होंने दोनों की फर्स्ट डेट फिक्स कराई. उस पहली मुलाकात में विद्या और सिद्धार्थ अच्छे दोस्त बन गए और फिर शुरू हुई उनकी रोमांटिक लव स्टोरी. दोनों ने काफी दिनों तक अपने रिलेशनशिप को छिपाकर रखा, लेकिन मीडिया और बॉलीवुड गलियारों में उनके रिश्ते की खबर फैल चुकी थी.

दोनों को अक्सर काफी जगहों पर साथ में स्पॉट किया जाने लगा था. जब खबरें ज्यादा उड़ने लगीं, तब मई 2012 में विद्या ने अपने और सिद्धार्थ के रिलेशनशिप पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं. इसके सात महीने बाद यानी दिसंबर 2012 में सिद्धार्थ और विद्या ने शादी कर ली. एक इंटरव्यू में विद्या ने बताया था कि सबसे पहले उन्हें सिद्धार्थ ने प्रपोज किया था. जब सिद्धार्थ ने उन्हें प्रपोज किया था, तब वह शुरू में यकीन ही नहीं कर पाई थीं. इतना ही नहीं, सिद्धार्थ इतने उत्साहित थे कि वह प्रपोज करने के बाद विद्या बालन के जवाब देने का इंतजार तक नहीं कर पा रहे थे. फिलहाल, सिद्धार्थ और विद्या की शादी को 8 साल हो गए हैं और दोनों साथ में बहुत खुश हैं.


Next Story