मनोरंजन

Happy Birthday Monalisa: मोनालिसा का असली नाम है अंतरा बिस्वास, भोजपुरी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा सफर

jantaserishta.com
21 Nov 2020 9:04 AM IST
Happy Birthday Monalisa: मोनालिसा का असली नाम है अंतरा बिस्वास, भोजपुरी से बॉलीवुड तक ऐसा रहा सफर
x

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस मोनालिसा आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं. मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, बंगाली और तेलुगू सिनेमा में भी काम किया है. अपनी किरदार के दम पर मोनालिसा आज उस मुकाम पर खड़ी हैं जहां उन्हें किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है.

मोनालिसा ने फिल्मों से लेकर टीवी सीरियल तक में बेहतरीन काम किया है और अपने फैंस का दिल जीता है. मोनालिसा देश की चर्चित सेलेब्रिटीज में से एक बन गई हैं. उनके फैंस उनको लाइक्स और कमेंटस के जरिए बेशुमार प्यार देते है.

जिस भोजपुरी एक्ट्रेस को आप मोनालिसा के नाम से जानते हैं दरअसल उनका असली नाम मोनालिसा है ही नहीं. एक्ट्रेस का असली नाम है 'अंतरा बिस्वास'. लेकिन आज के समय वे मोनालिसा के नाम से जानी जाती है.

मोनालिसा का जन्म एक बंगाली परिवार में हुआ था. कलकत्ता से ही अपनी स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई की. 16 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. 16 साल की उम्र में वे एक रेस्टोरेंट में काम करती थीं. और जीवन में आगे बढ़ने की शुरुवात में लग चुकी थी.

इसके अलावा कोलकाता के कुछ होटलों में भी उन्होंने 'गेस्ट रिलेशन एग्जीक्यूटिव' का काम किया. उसके बाद वो ओड़िया वीडियोज में दिखाई देने लगीं और कई बी ग्रेड फिल्मों में काम किया. जहां उनका इतना नाम नहीं हुआ.

मोनालिसा ने करियर की शुरुआत में लो बजट फिल्मों में काम किया, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपनी पहचान बनाई. भोजपुरी फिल्मों में मोनालिसा ने जो काम किया उसे भोजपुरी सिनेमा में हमेशा याद रखा जाएगा. उन्होंने 125 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और भोजपुरी सिनेमा की सबसे ज्यादा डिमांड वाली हीरोइनों में से एक बनीं.

एक्ट्रेस मोनालिसा अपने हॉट अंदाओं के चलते चर्चा में रहती हैं. वह भोजपुरी सिनेमा की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं. उन्होंने भोजपुरी में कई फेमस गाने भी किए है जिनके लोग दीवाने है. वह अक्सर अपनी हॉट और ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती हैं.

फिल्मों के अलावा मोनालिसा टीवी रिएलिटी शो 'बिग बॉस' सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं. इसी शो में उनकी शादी उनके बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह राजपूत से करवाई गई थी. फिलहाल मोनलिसा स्टार प्लस के सीरियल 'नज़र' में नजर आ रही हैं. इस शो में मोनालिसा एक डायन की भूमिका में हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story