मनोरंजन

Happy Birthday Monalisa: 15 साल में दो बार लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं मोनालिसा

Rani Sahu
21 Nov 2021 12:51 PM GMT
Happy Birthday Monalisa: 15 साल में दो बार लिव इन रिलेशनशिप में रह चुकी हैं मोनालिसा
x
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज 39 साल की हो गई हैं

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आज 39 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 21 नवंबर, 1982 को कोलकाता में हुआ था, मोनालिसा का असली नाम अंतरा बिस्वास है। वह अब तक 140 से भी ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वैसे, मोनालिसा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहीं हैं। फिर चाहे बिग बॉस के घर में उनकी शादी हो या दो अलग-अलग पार्टनर के साथ 15 साल तक उनका लिव-इन रिलेशनशिप

अपने प्रोफेशनल लाइफ में करियर की शुरुआत करते हुए मोनालिसा ने बी-ग्रेड फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस अपनी प्राइवेट लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी उम्र से काफी बड़े एक शख्स मदन के साथ मोनालिसा कोलकाता से मुंबई आई थीं। मुंबई में उन्होंने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में काम करने के बाद भोजपुरी सिनेमा की ओर रुख किया। भोजपुरी सिनेमा में पहचान बनाने के लिए मदन ने ही मोनालिसा की मदद की थी।
मदन का पहले से अपनी पत्नी के साथ तलाक हो चूका था। जिसके बाद मदन और मोनालिसा एक-दूसरे से बेहद प्यार करने लगे और मुंबई में लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगे। हालांकि, इन्होंने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की। करीब 6 साल साथ रहने के बाद दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और फिर ये लवस्टोरी खत्म हो गई।
अब मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों का जाना-माना नाम बन चुकी थी। इसी दौरान फिल्म 'दूल्हा अलबेला' के सेट पर उनकी मुलाकात एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से हुई। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान मोनालिसा को उनसे प्यार हो गया। शूटिंग खत्म होने के 3 महीने बाद यह कपल एक घर में शिफ्ट हो गया। जिसके बाद यह करीब 9 साल तक लिव-इन में रहे और फिर शादी का फैसला किया।
मोनालिसा ने विक्रांत सिंह राजपूत से 2017 में टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में शादी की थी। इनकी शादी काफी लाइमलाइट में भी रही थी। हालांकि लोगों ने इनकी शादी पर सवाल भी उठाया था कि उन्होंने पैसों के लिए टीवी पर शादी की है। लेकिन, मोनालिसा ने मीडिया के सामने आकर इस मामले पर बात की थी और जवाब देते हुए कहा था कि उन्होंने ये शादी पैसों के लिए नहीं की बल्कि वो दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं इस वजह से की। वही दूसरी तरफ लोग इनकी शादी के जल्द ही टूट जाने की बात करते हुए दिखाई दिए।
मोनालिसा ने साल 2005 में अजय देवगन और सुनील शेट्टी स्टारर 'ब्लैकमेल' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में उन्होंने एक आइटम गर्ल की भूमिका निभाई थीं। मोनालिया का जन्म बंगाली हिंदू परिवार में हुआ हैं और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम मोनालिसा रखा। उन्होंने हिंदी और भोजपुरी के अलावा, बंगाली, उड़िया, कन्नड़, तमिल और तेलुगु भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया हैं। बता दें कि, भोजपुरी फिल्मों के अलावा मोनालिसा 'सरकार राज', 'मनी है तो हनी है', 'गंगा पुत्र' और 'काफिला' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया हैं।
Next Story