मनोरंजन

HAPPY Birthday: जावेद अख्तर लव लेटर लिखने में मशहूर थे, शबाना से किये दूसरी शादी

Subhi
17 Jan 2022 2:53 AM GMT
HAPPY Birthday: जावेद अख्तर लव लेटर लिखने में मशहूर थे, शबाना से किये दूसरी शादी
x
बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। जावेद का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। जावेद अख्तर का असली नाम जादू है।

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। जावेद का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। जावेद अख्तर का असली नाम जादू है। जावेद के पिता जान निसार अख्तर हिंदी सिनेमा के फेमस गीतकार थे और उनकी मां सैफिया अख्तर गायिका-लेखिका थीं। बहुत छोटी उम्र में ही जावेद अख्तर ने अपनी मां को खो दिया और इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली।

फिल्मों में करियर बनाने जावेद जब मुंबई आए तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। तो कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था। हिंदी फिल्म जगत में उन्हें काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कुछ समय बाद जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिल गया। फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने इंडस्ट्री को शोले, बारात और दीवार जैसी कई दमदार कहानियां दी हैं।

दोनों ने मिलकर करीब 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थीं जिसमें सिर्फ 4 कहानियां ही फ्लॉप हुई थीं। उनकी साथ में लिखी 20 कहानियों ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। हालांकि 1982 में जावेद और सलीम कुछ निजी कारणों के चलते एक दूसरे से अलग हो गए।

जावेद की लेखनी बचपन से ही दमदार थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्कूल के समय लोग उनसे लव लेटर लिखवाने आया करते थे। वो उन लोगों के भी लव लेटर लिखते थे जिन्हें वो जानते तक नहीं थे। लव लेटर लिखने में उनकी बड़ी डिमांड थी।

जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी है। फिल्म 'सीता और गीता' के दौरान जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई। फिल्म हिट होने की शर्त जीतक जावेद ने हनी से शादी की थी।

Next Story