मनोरंजन

Happy birthday: सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड में करियर बनाना नहीं था आसान, नेपोटिज्म पर बयां किया अपना दर्द

Subhi
21 Jan 2022 1:10 AM GMT
Happy birthday: सुशांत सिंह राजपूत के लिए बॉलीवुड में करियर बनाना नहीं था आसान, नेपोटिज्म पर बयां किया अपना दर्द
x
सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगे। 21 जनवरी 1986 को सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ।

सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन अपने फैन्स के दिलों में हमेशा रहेंगे। 21 जनवरी 1986 को सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ। 5 भाई-बहनों में वह सबसे छोटे थे और घर में प्यार से सब उन्हें गुलशन कहकर बुलाते थे। बचपन में ही उनकी मां का निधन हो गया जिसके बाद उनके पिता परिवार के साथ साल 2002 में दिल्ली शिफ्ट हो गए। टीवी सीरियल से अपना करियर शुरू करने वाले सुशांत के लिए बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं था। वह एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके परिवार का कोई सदस्य दूर-दूर तक बॉलीवुड से नहीं था।

इंडस्ट्री में सुशांत को कई बार नेपोटिज्म का सामना करना पड़ा जिस वजह से उन्हें फिल्मों से भी बाहर निकाल दिया गया। इसका जिक्र सुशांत अपने कई इंटरव्यू में कर चुके थे। एक अवॉर्ड शो के दौरान सुशांत ने स्वीकार किया कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म है साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि यह हर जगह है और इस बारे में कुछ नहीं किया जा सकता।

सुशांत ने कहा, 'नेपोटिज्म यहां है, हर जगह है, केवल बॉलीवुड में ही नहीं, आप इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। नेपोटिज्म भी आपके साथ चल रहा है। कुछ होगा नहीं लेकिन अगर आप जानबूझकर सही टैलेंट को सामने नहीं आने देते हैं तो यह समस्या है। फिर एक दिन इंडस्ट्री का पूरा ढांचा ढह जाएगा लेकिन तब तक यह ठीक है।'

अभिनेता ने कहा, 'नेपोटिज्म सभी टैलेंटेड लोगों के साथ-साथ चल सकता है। आपको कमाल की फिल्में मिलेंगी लेकिन तब आप एक दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी रिलीज फिल्म 'दिल बेचारा' थी। ओटीटी पर रिलीज हुई इस फिल्म को फैन्स की ओर से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। सुशांत का निधन 14 जून 2020 को हुआ था। वह अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड हैरान रह गया था।


Next Story