मनोरंजन

happy Birthday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही...देखे गैलमरस PHOTO

Subhi
30 Oct 2020 3:05 AM GMT
happy Birthday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही...देखे गैलमरस PHOTO
x

happy Birthday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज अपना 22वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही...देखे गैलमरस PHOTO 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आज जन्मदिन है और वो 22 साल की हो गई हैं। अनन्या का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को एक्टर चंकी पांडे के घर हुआ था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे का आज जन्मदिन है और वो 22 साल की हो गई हैं। अनन्या का जन्म 30 अक्टूबर 1998 को एक्टर चंकी पांडे के घर हुआ था। अनन्या ने साल 2019 में बॉलीवुड में कदम रखा था। आज उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

जानें अनन्या पांडे से जुड़ी ये खास बातें अनन्या पांडे ने मुंबई स्थित धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई साल 2017 में पूरी की।

अनन्या पांडे चंकी और भावना पांडे की बड़ी बेटी हैं। अनन्या की छोटी बहन का नाम रायसा पांडे है।

अनन्या ने साल 2019 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था, जिसमें उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया लीड रोल में थे।


जानकारी के मुताबिक करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए अनन्या पांडे पहली पसंद नहीं थीं। बल्कि फिल्म के लिए पहले दिशा पाटनी और सारा अली खान का नाम सामने आ रहा था।

अनन्या पांडे में एक खास टैलेंट है, जो कि फनी और काफी मजेदार है। अनन्या ने खुद द कपिल शर्मा शो में अपने इस टैलेंट के बारे में खुलासा किया था। दरअसल शो में अनन्या ने बताया था कि वो अपनी जीभ से नाक को छू सकती हैं।


फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर की सीक्वल है। पहली फिल्म में एक्ट्रेस आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मलहोत्रा लीड रोल में थे। आलिया की फिल्म के सीक्वल से डेब्यू करने वाली अनन्या ने बताया था कि वो आलिया की बहुत बड़ी फैन हैं। तो वहीं उन्हें दीपिका पादुकोण भी बहुत पसंद हैं।

साल 2017 में अनन्या ने 'Le Bal' में हिस्सा लिया था। पेरिस में होने वाले इस मशहूर फैशन शो की शुरुआत साल 1922 में हुई थी। इसमें 16-22 साल की उम्र की 20-25 लड़किया दुनियाभर से हिस्सा लेती हैं। अनन्या ने साल 2017 में कजिन अहान पांडे के साथ यहां डेब्यू किया था।


अनन्या पांडे के बारे में यह बात तो शायद सभी जानते हैं कि वो शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान व शनाया कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं। मालूम हो कि शनाया एक्टर संजय कपूर की बेटी हैं।


Next Story