मनोरंजन

Happy B'Day: सुष्मिता से लेकर अमीषा पटेल तक को डेट कर चुके विक्रम भट्ट आज मना रहे अपना 52 वां जन्मदिन

Gulabi
27 Jan 2021 3:32 AM GMT
Happy BDay: सुष्मिता से लेकर अमीषा पटेल तक को डेट कर चुके विक्रम भट्ट आज मना रहे अपना 52 वां जन्मदिन
x
मशहूर भारतीय निर्देशक विक्रम भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं,

मशहूर भारतीय निर्देशक विक्रम भट्ट आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं, विक्रम भट्ट का जन्म 27 जनवरी 1968 में मुंबई में हुआ था। भट्ट की शादी उनकी बचपन की मित्र अदिति भट्ट से हुई है। उनकी एक बेटी भी है-कृष्णा भट्ट। वर्ष 1998 में किन्ही वजहों से इस जोड़ी ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। तत्पश्चात, उनका अफेयर मिस यूनिवर्स तथा एक्ट्रेस सुष्मिता सेन से रहा। फिर वह उनसे भी अलग हो गए। उसके पश्चात् उन्होंने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को पांच वर्ष तक डेट किया। किन्ही वजहों से अमीषा और भट्ट का भी ब्रेकअप हो गया। भट्ट का उनकी बेटी की ओर अधिक झुकाव हैं। उनकी बेटी उन्हें फिल्म के दौरान सेट पर बतौर सहायक निर्देशक के कार्य करतीं हैं।


वही विक्रम भट्ट ने अपने करियर का आरम्भ सिर्फ चौदह वर्ष की उम्र में कर दिया था। उनकी पहली फिल्म थी कानून क्या करेगा। तत्पश्चात, उन्होंने मुकुल आनंद के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म अग्निपथ में उनके साथ काम किया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा व्यापार किया था। इस फिल्म के पश्चात् भट्ट ने निर्देशक शेखर कपूर एवं महेश भट्ट के साथ दो-दो वर्ष बतौर निर्देशक काम किया। उन्होंने अपने सहायक फिल्म निर्देशन के दौर में कई हिट फ़िल्में जिनमे से एक 'हम हैं राही प्यार के' फिल्म भी थी।

इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर की बतौर निर्देशक शुरुआत फिल्म जन्म से की। इस फिल्म को मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था। उनके आरम्भ की चार फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधेमुंह गिरी, जिसने विक्रम की हिम्मत को पूरी तह तोड़ कर रख दिया था। उसके पश्चात् उन्होंने निरंतर हिट फ़िल्में निर्देशित की, जिनमे कसूर, राज, आवारा पागल दीवाना जैसी फ़िल्में सम्मिलित थीं। हालंकि इस फिल्म के बाद फिर उनका करियर ख़राब दौर से गुजरने लगा। वर्ष 2008 में भट्ट ने हॉरर फिल्म 1920 और शापित जैसी मूवीज से अपनी हिंदी सिनेमा में वापसी की। भट्ट ने पहली हिंदी सिनेमा में हॉन्टेड फिल्म 3डी में लॉन्च की थी। उनकी यह हांटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी


Next Story