मनोरंजन

Happy B'day: आज है स्कारलेट जॉनसन का बर्थडे, एक्ट्रेस इतनी हसीन हैं की तस्वीरें देख नहीं हटेंगी आपकी नज़र

Gulabi
22 Nov 2020 2:30 PM IST
Happy Bday: आज है स्कारलेट जॉनसन का बर्थडे, एक्ट्रेस इतनी हसीन हैं की तस्वीरें देख नहीं हटेंगी आपकी नज़र
x
हॉलिवुड की बेहद सक्सेसफुल और खूबसूरत स्टार स्कारलेट जॉनसन 22 नवंबर 2020 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं।

नता से रिश्ता वेबडेस्क। हॉलिवुड की बेहद सक्सेसफुल और खूबसूरत स्टार स्कारलेट जॉनसन 22 नवंबर 2020 को अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। 2 बार ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकीं स्कारलेट को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म में ब्लैक विडो के किरदार से काफी पहचाना जाता है। हालांकि स्कारलेट ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। आइए, स्कारलेट के बर्थडे पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनजानी बातें।



स्कारलेट जॉनसन पिछले कई सालों से हॉलिवुड की सबसे ज्यादा फी लेने वाली ऐक्ट्रेस में से एक हैं। वह कई बार फोर्ब्स मैगजीन की सबसे अमीर 100 सिलेब्स की लिस्ट में भी आ चुकी हैं।





स्कारलेट जॉनसन ने साल 2008 में ऐक्टर रायन रेनॉल्ड से शादी की थी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में फ्रेंच बिजनसमैन रोमानियन ड्यूरिऐक से शादी की। स्कारलेट ने हाल में कमीडियन कॉलिन जोस्ट से शादी की है।







स्कारलेट जॉनसन बचपन से ही ऐक्ट्रेस बनना चाहती थीं। वह बचपन में आइने के सामने ऐक्टिंग किया करती थीं। बाद में उन्होंने थिअटर जॉइन कर लिया।




स्कारलेट ने शुरुआत में बाल कलाकार के तौर पर फिल्मों में काम करना शुरू किया था। उन्होंने होम अलोन 3, फॉल, द हॉर्स विस्पर जैसी फिल्मों में छोटे किरदार निभाए थे।




कई बेहतरीन किरदार निभाने के बाद स्कारलेट को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों में ब्लैक विडो का किरदार मिला जिससे उनकी पहचान दुनियाभर में बन गई।

स्कारलेट जॉनसन के कैरेक्टर ब्लैक विडो के ऊपर अलग से इसी नाम पर फिल्म भी बन रही है। यह किरदार पहले अलग-अलग मार्वल किरदारों के साथ ही दिखाई दिया था।

स्कारलेट जॉनसन ने हिलरी क्लिंटन के लिए चुनाव प्रचार किया था। वह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कई बार आलोचना कर चुकी हैं।

Next Story