मनोरंजन

Happy B'Day Preeti Zinta: युवराज से लेकर सैफ अली खान तक से जुड़ चुका है प्रीती जिंटा का नाम

Gulabi
31 Jan 2021 1:39 AM GMT
Happy BDay Preeti Zinta: युवराज से लेकर सैफ अली खान तक से जुड़ चुका है प्रीती जिंटा का नाम
x
बॉलीवुड में डिम्पल गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बॉलीवुड में डिम्पल गर्ल के नाम से जानी जाने वाली प्रीति जिंटा का आज जन्मदिन है। आज प्रीति जिंटा अपना 46वां जन्मदिन मना रहीं हैं। प्रीति अपने समय की सुपरहिट अदाकारा हैं। उन्होंने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं जो आप सभी ने देखी ही होंगी। वैसे प्रीति अपनी फिल्मों से कहीं अधिक अपने अफेयर के लिए चर्चाओं में रहीं हैं। कहा जाता है उनका अफेयर युवराज सिंह के साथ रहा है। यह बात उस दौर की है जिस समय युवराज सिंह ‌आईपीएल में प्रीति जिंटा की ‌टीम किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान थे।


वैसे उस दौरान दोनों को अक्सर साथ देखा जाता था लेकिन दोनों ने कभी इस बारे में खुलकर बात नहीं की। वहीं युवराज के अलावा प्रीति का नाम आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली के साथ जुड़ा। कहा जाता है प्रीति और ब्रेट ली का रिश्ता बहुत लंबे समय तक नहीं चल पाया। दोनों बहुत जल्द अलग हो गए। इनके अलावा प्रीती का नाम युवा व्यवसायी विक्रम चटवाल के साथ भी जुड़ा था। दोनों को बहुत बार साथ देखा गया था लेकिन दोनों ने कभी आपने रिश्ते के बारे में खुलकर नहीं बोला। वहीं एक्टर्स में प्रीती का नाम सैफ अली खान के साथ जुड़ा था।

दोनों ने कई रोमांटिक सीन दिए थे और फिल्म सलाम नमस्ते के दौरान दोनों को एक दूजे के काफी करीब भी देखा गया था। कहा जाता है उस दौरान यह दोनों गहरे अफेयर में थे, लेकिन देखते ही देखते दोनों अलग हो गए। वैसे अब प्रीती ने Gene Goodenough से शादी कर ली है और अपनी शादीशुदा जिंदगी को एन्जॉय कर रहीं हैं। फिलहाल प्रीती को हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई।


Next Story