मनोरंजन

Happy B'day Neha Sharma: फिल्म क्रूक से बॉलीवुड में मारी एंट्री, बचपन में झेल चुकी हैं ये गंभीर बीमारी

Rani Sahu
21 Nov 2021 6:57 AM GMT
Happy Bday Neha Sharma: फिल्म क्रूक से बॉलीवुड में मारी एंट्री, बचपन में झेल चुकी हैं ये गंभीर बीमारी
x
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा शर्मा (Neha Sharma) आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं, वह 34 साल की हो गई हैं। नेहा का जन्म 21 नवंबर 1987 को भागलपुर में हुआ था। नेहा ने बॉलीवुड के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में आई साउथ की फिल्म चिरुथा से की थी। मगर उन्हें फिल्मों में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाई।

फिर नेहा ने साउथ के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने फिल्म क्रूक से बॉलीवुड में एंट्री मारी, जिसमें उनके साथ इमरान हाशमी लीड रोल में नजर आए थे। क्रूक के बाद नेहा ने क्या कूल है हम, यमला पगला दीवाना 2, कीर्ति, तुम बिन 2 जैसी कई फिल्में की लेकिन किसी भी फिल्म से वह अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो पाईं।
जानकारी के लिए आपको बता दे कि नेहा शर्मा राजनैत‍िक पर‍िवार से ताल्‍लुक रखती हैं। उनके प‍िता अज‍ित शर्मा ब‍िहार के भागलपुर से कांग्रेस पार्टी के व‍िधायक हैं। पिछले साल हुए बिहार चुनाव में भागलपुर विधानसभा सीट से अजित शर्मा कांग्रेस पार्टी के उम्‍मीदवार थे और उन्‍होंने जीत हासिल की थी। अपने पिता के लिए वोट मांगने नेहा शर्मा भागलपुर भी पहुंची थीं। उन्‍होंने पिता के समर्थन में रोड शो भी किए थे।
नेहा शर्मा बचपन में एक बीमारी की वजह से काफी कमजोर भी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि बचपन में अस्थमा की मरीज होने की वजह से वह बहुत ज्यादा कमजोर थीं। हालांकि, अब वे इस बीमारी से उबर चुकी हैं और पूरी तरह से ठीक हैं। एक्ट्रेस ने नेशनल इंस्टीयुट ऑफ़ फैशन टेक्नोलोजी (NIFT) से फैशन डिजाइन की पढाई की हुई हैं।
नेहा की एक बहन भी हैं, जिसका नाम आयशा हैं। आयशा किंगफिशर कैलेंडर गर्ल रह चुकी हैं। आयशा शर्मा भी एक्ट्रेस हैं और उन्होंने जॉन अब्राहम की फ‍िल्‍म 'सत्‍यमेव जयते' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हालांकि उसके बाद उन्हें फिल्मों में नहीं देखा गया।
Next Story