![Happy BDay Jackie Shroff : शूटिंग देखने गए थे जग्गू दादा और खुल गई किस्मत, आज हैं सुपरस्टार Happy BDay Jackie Shroff : शूटिंग देखने गए थे जग्गू दादा और खुल गई किस्मत, आज हैं सुपरस्टार](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/02/01/928939-vfv.webp)
x
जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जैकी श्रॉफ बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज उनका जन्मदिन है और वह अपना 64वां जन्मदिन मना रहे हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि जैकी का पूरा नाम जयकिशन काकुभाई श्रॉफ है। जी हाँ, उनका जन्म महाराष्ट्र के लातूर जिले के उद्गीर में हुआ था। वह करीब 38 वर्षों से बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। उन्होंने नौ भाषाओं में बनी दो सौ से ज्यादा फिल्मों में काम कर सभी का दिल जीता है।
आपको हम यह भी बता दें कि उनके पिता काकाभाई हरीभाई श्रॉफ एक गुजराती थे और उनकी माता रीता कजाकिस्तान की तुर्क थीं। जैकी मुंबई के मालाबार हिल के तीन बत्ती एरिया में रहा करते थे। वैसे जब वह एक्टर नहीं बने थे उसके पहले वह लोकल गुंडे थे। उस समय लोग उन्हें जग्गु दादा के नाम से जानते थे और आज भी उनका यह नाम मशहूर है। वह देवआनंद की फिल्म 'स्वामी दादा' की शूटिंग देखने के लिए गए थे।
उस दौरान पूरी भीड़ में वह सबसे अलग दिख रहे थे। उस दौरान देव साहब की नजर जैकी पर पड़ी और उन्होंने जैकी को बुलाया और एक छोटा सा रोल करने के लिए कहा। उसके बाद जैकी मान गए और इस तरह से वह बॉलीवुड में पहुंचे। जैकी का नाम सुभाष घई ने बदला था। वैसे बतौर एक्टर जैकी ने फिल्मों में खूब धमाल मचाया और वह सुपरहिट भी हो गए। जैकी श्रॉफ की शादी आयशा दत्त से हुई जो उनकी प्रेमिका थी। दोनों ने 5 जून 1987 को शादी की। अब दोनों के दो बच्चे हैं जिनके नाम टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ हैं। टाइगर बॉलीवुड में करियर बना चुके हैं। फिलहाल जैकी को हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।
Next Story