मनोरंजन

दूसरे बच्चे के पिता बने ''हप्पू की उलटन पलटन'' फेम एक्टर योगेश त्रिपाठी, शेयर की पहली तस्वीर

Neha Dani
12 Feb 2022 9:32 AM GMT
दूसरे बच्चे के पिता बने हप्पू की उलटन पलटन फेम एक्टर योगेश त्रिपाठी, शेयर की पहली तस्वीर
x
उलटन पलटन में उन्हें इंस्पेक्टर हप्पू के किरदार में लोगों का खूब प्यार मिला।

मशहूर कॉमेडी शो 'हप्पू की उलटन-पलटन' में इंस्पेक्टर हप्पू की भूमिका निभाने वाले एक्टर योगेश त्रिपाठी ने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। योगेश पिता बन गए हैं यानि उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। घर में नन्हीं परी का स्वागत कर एक्टर बेहद खुश हैं और उन्होंने फैंस को गुड न्यूज देते हुए उसके साथ प्यारी तस्वीरें भी शेयर की हैं। फैंस इन तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं और कपल को न्यूबॉर्न बेबी के लिए बधाईयां भी दे रहे हैं।

योगेश त्रिपाठी की पत्नी सपना त्रिपाठी ने 10 फरवरी को बेटी को जन्म दिया। हप्पू उर्फ योगेश ने अपने इंस्टाग्राम पर लाडो की क्यूट तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को ये खुशखबरी दी है। तस्वीरें शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा- मेरे घर आई एक नन्हीं परी...थैंक्यू गॉड...जय माता दी।


शेयर की गई तस्वीरों में बेबी गर्ल कभी अपनी मां की गोद में नजर आ रही है तो कभी अपने पापा और भाई की गोद में। एक्टर अपनी बेटी को गोद में लिए बेहद खुश नजर आ रहे हैं और खुद को सौभाग्यशाली मान रहे हैं। वहीं नन्ही परी का भाई भी अपनी बहन को गोद में लिए बेहद खुश दिख रहा है। और वाकई में योगेश त्रिपाठी की नन्ही परी बेहद खूबसूरत है।
हप्पू सिंह ने अपनी बेटी के जन्म पर खुशी व्यक्त करते हुए मीडिया से कहा, 'मैं आज क्लाउड नाइन पर हूं। मेरे और मेरी पत्नी से ज्यादा हमारा बेटा दक्षेश उत्साहित है हमारे परिवार में इस नए सदस्य के आने से। उसे उसकी शरारतों में नया पार्टनर मिल गया है। वह रक्षाबंधन जैसे त्योहारों में वह अक्सर अपने भाई- बहन को याद करता था। मैं हमेशा मेरे शूट्स में बिजी रहता था और मेरी पत्नी अपने घर के काम में व्यस्त रहती थी। वह अपना पूरा समय टीवी और मोबाइल फोन पर ही बिताता है। आप सोच सकते हैं कि वह अपनी बहन के आने से कितना ज्यादा खुश होगा।
वर्कफ्रंट पर, योगेश त्रिपाठी को पहली बार शो एफआईआर में देखा गया था। इसके बाद उन्हें इस प्यार को क्या नाम दूं, सास बिना ससुराल, भाबीजी घर पर हैं और चिड़िया घर जैसे शोज में नजर आए और फिर हप्पू की उलटन पलटन में उन्हें इंस्पेक्टर हप्पू के किरदार में लोगों का खूब प्यार मिला।



Next Story