मनोरंजन
हंसिका ने फीमेल सेंट्रिक फिल्म मैन की चेन्नई में शूटिंग पूरी की
jantaserishta.com
6 May 2023 10:40 AM IST

x
फाइल फोटो
चेन्नई (आईएएनएस)| एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने निर्देशक ईगोर की तमिल फिल्म मैन की शूटिंग का आखिरी शिड्यूल चेन्नई में पूरा किया। यह एक थ्रिलर फिल्म है जो महिलाओं के प्रति हिंसा और उनकी मुश्किलों के बारे में है। फिल्म में हंसिका ने फैशन डिजाइर की भूमिका निभाई है - एक मजबूत, स्वावलंबी और सशक्त महिला। फिल्म की शूटिंग पूरी होने पर मोटवानी ने कहा, अब जब 'मैन' की शूटिंग खत्म हो गई है, मैं कहूंगी कि यह यात्रा आसान नहीं थी। इस फिल्म में मेरे कैरेक्टर के कई लेयर हैं और इतनी मजबूत महिला का किरदार निभाकर काफी अनुभव मिला। मैं निर्मला के रूप में दर्शकों के सामने आने के लिए इंतजार नहीं कर सकती। वाकई यह फिल्म मेरे लिए काफी खास है।
इस फिल्म की पूरी शूटिंग चेन्नई, पोलाची और मदुरई में हुई है। आरी अर्जुन भी हैं जो खलनायक की भूमिका में हैं। इनके अलावा जजनी दुर्गा और सौमिका भी फिल्म में दिखेंगी। इसका संगीत गिब्रान ने दिया है जबकि कैमरा वर्क मणि का है।
Tagsएक्ट्रेस हंसिका मोटवानीहंसिका मोटवानीफीमेल सेंट्रिक फिल्ममैनचेन्नईशूटिंगactress hansika motwanihansika motwanifemale centric filmmanchennaishooting
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





